'दिसंबर में केवल ठंड आएगी, हसीना नहीं', बांग्लादेश के मंत्री के बड़े बोल; भारत संग गंगा जल संधि पर क्या कह दिया?
बांग्लादेश के मंत्री हुमायूं कबीर ने कहा कि पूर्व पीएम शेख हसीना की वापसी केवल प्रत्यर्पण के जरिए ही होगी. उनको सभी कानूनों को मानते हुए बांग्लादेश में एंट्री मिलेगी. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि बांग्लादेश में दिसंबर में केवल ठंड आएगी.
बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने ऐलान किया है कि वह 16 दिसंबर 'विक्ट्री डे' के मौके पर ढाका वापसी करेंगी. इस बीच बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने दावा किया कि शेख हसीना दिसंबर में नहीं आएंगी. इसके साथ ही उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि दिसंबर में कई नहीं आए, केवल ठंड आएगी.
इसके साथ ही बांग्लादेशी मंत्री ने कह दिया कि शेख हसीना की वापसी केवल प्रत्यर्पण के लिए जरिए ही हो सकेगी और उन्हें सभी कानूनों का पालन करना होगा. इसे अलावा रहमान के मंत्री ने भारत और बांग्लादेश गंगा दल बंटवारा संधि को लेकर भी अपनी बातों को रखा.
हसीना की बांग्लादेश वापसी का प्लान
भारत में शरण लिए हुए बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने हाल में ही कहा था कि वह 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापस जाएंगी. उन्होंने दावा किया था कि वह बांग्लादेश लौटने का विरोध नहीं कर रही हैं, बल्कि उन्होंने ढाका की सरकार से खुद मदद मांगी और कहा कि उनके लिए 'बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस' की फ्लाइट का इंतजाम किया जाए. वहीं, हसीना के प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली का दावा है कि हसीना बांग्लादेश जाकर अदालतों का सामना करना चाहती हैं.
बांग्लादेश के मंत्री ने कहा- केवल एक ही रास्ता
हसीना के ऐलान के बाद बांग्लादेश ने पलटवार किया और कहा कि शेख हसीना केवल हथकड़ी पहनकर या विमान में कड़ी निगरानी के बीच ही ढाका में प्रवेश कर सकती हैं. हुमायूं कबीर ने दावा किया कि हसीना का भारत में रहना मुश्किल हो गया है और वह केवल कानूनी नियमों का पालन करते हुए ही बांग्लादेश आ सकती हैं. कबीर का कहना है कि भारत भी इस स्थिति में चुनौतियों और मुश्किलों का सामना कर रहा है.
रहमान के मंत्री ने शेख हसीना को आतंकवादी करार दिया और कहा कि भारत को एहसास हो गया है कि अपनी जमीन पर एक आतंकवादी रखने में कितनी चुनौतियां हैं. कबीर का कहना है कि बांग्लादेश ने हसीना के प्रत्यर्पण के लिए भारत से अनुरोध किया है और जवाब का इंतजार कर रहा है. शेख हसीना के साथ-साथ अवामी लीग के अन्य समर्थकों और नेताओं को कबीर ने आतंकी करार दिया. उन्होंने कहा कि वे लोग ऐसे हैं, जिन्होंने देश को लूटा और लोगों की हत्या करने के बाद भाग गए.
गंगा जल संधि पर क्या कहा?
इसके अलावा हुमायूं कबीर ने भारत के साथ बांग्लादेश की गंगा जल बंटवारे जल संधि पर भी अपनी बातों को रखा और कहा कि इसको लेकर काम चल रहा है. बांग्लादेश सरकार ने इस संबंध में भारत को पत्र लिखा है और जवाब का इंतजार किया जा रहा है. हमारी ओर से जो कुछ किया जाना चाहिए हम वह कर रहे हैं.
गौरतलब है कि दिसंबर की शुरुआत में गंगा जल बंटवारा संधि समाप्त हो रही है और दोनों देशों के बीच इसके नवीनीकरण को लेकर फिलहाल कोई बातचीत नहीं की जा रही है. दोनों देशों के बीच 12 दिसम्बर 1996 को यह संधि हुई थी.
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में होगा खेला, DMK बदलने जा रही पाला! BJP से दोस्ती की बढ़ी अटकलें, TVK के आरोप से सियासी भूचाल
यह भी पढ़ें: जब नितिन गडकरी ने शुभेंदु अधिकारी के साथ चखा झालमुड़ी का स्वाद, CM ने की थी व्यवस्था