SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बांग्लादेश में फिर भारी बवाल, मजदूरों ने सड़क पर काटा गदर, गाड़ियां फूंकीं, जमकर की तोड़फोड़; निशाने पर तारिक सरकार!

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में कपड़ा उद्योग से जुड़े व्यापारियों ने भारी हंगामा किया. ढाका एवं गाजीपुर में मजदूरों ने सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया और कई गाड़ियों को आग के हवाले के किया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए BGB को तैनात करना पड़ा.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 01, 2026, 02:26 PM IST | Updated: Nov 01, 2026, 02:42 PM IST
Image Credit: ढाका में कपड़ा मजदूरों ने जमकर प्रदर्शन किया. (फोटो- एएनआई)
Join

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक बार फिर भारी विरोध-प्रदर्शन देखने को मिला है. ढाका में रविवार (01 नवंबर) को गारमेंट (कपड़ा) उद्योग के मजदूरों ने वेतन को लेकर हिंसक प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. इस बीच ढाका के साथ गाजीपुर में तोड़फोड़ और झड़पों की खबरें सामने आई हैं. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने पुलिस और 'बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश' (BGB) को तैनात किया.

दरअसल, प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने भारी आगजनी की और जमकर तोड़फोड़ की. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर पुलिस चौकियों में तोड़फोड़ की और पुलिस के वाहनों में आग लगा दी. इसके बाद आज ढाका के मीरपुर और गाजीपुर के कोनाबारी जैसे इलाकों में  प्रदर्शन ने हिंसा का रूप लेना शुरू कर दिया. बताया जाता है कि औद्योगिक क्षेत्रों में शांति बहाल करने के लिए सरकार ने पुलिस के साथ-साथ 'बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश' की टुकड़ियों को भी तैनात किया है.

क्या है पूरा मामला

दरअसल, पूरा मामला न्यूनतम वेतन से जुड़ा हुआ है. बांग्लादेश में गारमेंट मजदूरों का न्यूनतम वेतन 12,500 टका है. 30,000 टका प्रति माह करने की मांग पर अड़े हैं. बता दें कि हाल में ही बांग्लादेश की सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए एक नया वेतन ढांचा घोषित किया है. नए सैलरी स्ट्रक्चर के कारण सरकारी कर्मचारियों का वेतन दोगुनी के करीब हो गए.  इसी बदलाव को आधार बनाते हुए गारमेंट मजदूर भी अपने वेतन में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं.

मजदूरों का कहना है कि न्यूनतम वेतन 30,000 टका प्रति माह तय किया जाए. इस बीच गारमेंट्स फैक्ट्री के मालिकों का कहन है कि उन्हें मिलने वाले ऑर्डर कम हो चुके हैं और उत्पादों की कीमतें भी बढ़ नहीं रही हैं. ऐसे में मजदूरों का वेतन बढ़ा पना मुश्किल हो रहा है. अब स्थिति को देखते हुए सरकार ने कपड़ा उद्योग से जुड़े मजदूरों लिए नया वेतन बोर्ड का गठन भी किया है. हालांकि, वेतन बोर्ड के गठन के बाद भी मजदूर अभी सड़कों पर हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

सबसे बड़ा गारमेंट निर्यातक है बांग्लादेश

उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश दुनिया के सबसे बड़े गारमेंट्स निर्यातकों में से एक माना जाता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, देश की कुल निर्यात कमाई इस उद्योग का 80 फीसदी से अधिक है. यहां से करीब 40 लाख लोग सीधे तौर पर काम करते हैं. (इनपुट- एएनआई)

यह भी पढ़ें: बिजली जैसी रफ्तार से दहला आसमान, नजर आया पेंसिल जैसा विमान, क्यों NASA के X-59 जेट ने अमेरिका में मचाई हलचल?

यह भी पढ़ें: Israel Politics: न कुर्सी चाहिए, न मंत्री पद... फिर भी नेतन्याहू के खिलाफ क्यों खड़े हुए अरब पार्टी के सांसद? विपक्ष को दिया बड़ा ऑफर
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES