App

बिजली जैसी रफ्तार से दहला आसमान, नजर आया पेंसिल जैसा विमान, क्यों NASA के X-59 जेट ने अमेरिका में मचाई हलचल?

NASA X-59 Supersonic Jet: अमेरिका के आसमान में बीते दिनों ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर जगह हलचल मचा दी. यहां लोगों ने पेंसिल जितने पतले X-59 एक्सपेरिमेंटल सुपरसोनिक जेट को उड़ता देख. आखिर यह जेट वहां क्यों उड़ रहा था?

बिजली जैसी रफ्तार से दहला आसमान, नजर आया पेंसिल जैसा विमान, क्यों NASA के X-59 जेट ने अमेरिका में मचाई हलचल?

NASA Supersonic Jet: अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के  पेंसिल जितने पतले X-59 एक्सपेरिमेंटल सुपरसोनिक जेट को बुधवार ( 28 अक्टूबर 2026) को आसमान में उड़ता देखा गया. यह नजारा विमान की पहली फ्लाइट के ठीक 1 साल बाद देखने को मिला है. तब  एयरक्राफ्ट ने कैलिफोर्निया से फ्लोरिडा तक का क्रॉस कंट्री ट्रैवल शुरू किया था. सोशल मीडिया पर एयरक्राफ्ट का वीडियो वायरल हो रहा है.  

X-59 एक्सपेरिमेंटल सुपरसोनिक जेट  फ्लोरिडा में NASA के केनेडी स्पेस सेंटर जा रहा था. इस दौरान इसे पूरे अमेरिका में देखा गया. इसके पेंसिल डिजाइन के चलते लोगों को दिखने में यह बेहद अजीब एयरक्राफ्ट लगा, जिसके चलते इंटरनेट पर इसके काफी वीडियो-फोटो शेयर किए गए. यह नजारा ऐसे समय पर देखने को मिला है, जब स्पेस एजेंसी इस एक्सपेरिमेंटल एयरक्राफ्ट की फ्लाइट टेस्टिंग का एक साल पूरा कर रही है. विमान को एक F-15, एक F/A-18 और एक गल्फस्ट्रीम C-20 के साथ ले जाया गया.

NASA एरोनॉटिक्स ने शेयर की फोटो 


NASA एरोनॉटिक्स ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इससे जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा,' एक साल, नई ऊंचाइयां, तेज रफ्तार. 28 अक्टूबर 2025 को अपनी पहली उड़ान के बाद से NASA का X-59 एविएशन की सीमाओं को आगे बढ़ाता रहा है. देखिए हम केवल एक साल में कितनी दूर आ गए हैं.' 

स्पेस एजेंसी ने पोस्ट में एयरक्राफ्ट की पहली उड़ान और एक साल बाद की परफॉर्मेंस की तुलना शेयर की.'

12,000 फीट की ऊंचाई पर पहुंचा विमान 


पिछले साल 28 अक्टूबर, 2025 को X-59 12,000 फीट की ऊंचाई पर पहुंचा और 230 मील प्रति घंटे की स्पीड पकड़ 67 मिनट तक हवा में रहा. उस समय तक इसने केवल एक उड़ान पूरी की थी. 28 अक्टूबर, 2026 तक एयरक्राफ्ट 56,000 फीट की मैक्सिमम ऊंचाई और Mach 1.53 की टॉप स्पीड तक पहुंच गया था. 

NASA एरोनॉटिक्स के शेयर किए गए डेटा के मुताबिक, इसकी सबसे लंबी उड़ान 102 मिनट तक चली, जबकि इसकी फ्लाइट की गिनती बढ़कर 41 हो गई थी.

कितना अलग है NASA का X-59 एयरक्राफ्ट? 


NASA के अनुसार, X-59 99.7 फीट लंबा और 29.5 फीट चौड़ा है. इसकी सबसे खास बात इसकी बेहद लंबी और पतली नाक है, जो एयरक्राफ्ट की लंबाई का लगभग एक तिहाई है. इसका साइज सुपरसोनिक फ्लाइट के दौरान पैदा होने वाली शॉक वेव्स को बांटने के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि वे जमीन पर आमतौर पर सुनाई देने वाली तेज सोनिक बूम में मिल न सकें.

nasa

एयरक्राफ्ट को उसके फ्यूजलेज के ऊपर लगे एक सिंगल इंजन से पावर मिलती है. NASA का कहना है कि यह पोजीशनिंग इंजन के शोर को ऊपर की ओर ले जाती है, जबकि एयरक्राफ्ट का निचला हिस्सा शॉक वेव्स को एक साथ आने से रोकने में मदद करता है.

एक्सपेरिमेंटल रिसर्च एयरक्राफ्ट 


इस एयरक्राफ्ट के लगभग बीच में कॉकपिट है और इसमें आगे की तरफ कोई खिड़की नहीं है. इसके बदले पायलट NASA के एक्सटर्नल विजन सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं, जो एयरक्राफ्ट के आगे और नीचे का व्यू देने के लिए कैमरों और हाई रिजॉल्यूशन डिस्प्ले को मिलाता है. 

nasa

NASA ने X-59 को 55,000 फीट की ऊंचाई पर Mach 1.4 या लगभग 925 मील प्रति घंटे की स्पीड से उड़ने के लिए डिजाइन किया है. यह एक एक्सपेरिमेंटल रिसर्च एयरक्राफ्ट है, जिसमें कोई पैसेंजर नहीं जा सकता.

एयरक्राफ्ट को बनाने का मकसद


NASA इस एयरक्राफ्ट को सुपरसोनिक फ्लाइट के दौरान पैदा होने वाली आवाज और US के कुछ इलाकों के ऊपर से उड़ने पर वहां के लोगों के रिएक्शन का डेटा इकट्ठा करने के लिए इस्तेमाल करेगा. NASA ने कहा कि यह प्रोग्राम अब अकूस्टिक वैलिडेशन की ओर बढ़ेगा, जिसमें एयरक्राफ्ट से निकलने वाली साउंड की स्टडी की जाएगी. इन नतीजों से रेगुलेटर्स को नॉइज स्टैंडर्ड्स का पता लगाने और धरती पर कमर्शियल सुपरसोनिक फ्लाइट्स की इजाजत देने की संभावना में मदद मिल सकती है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shruti Kaul

Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More