App

दिल्ली-NCR में कहां-कहां लगा जाम, 'रामलीला की रैली' से चक्काजाम

रविवार 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचने वाली गाड़ियों के कारण हरियाणा-दिल्ली के कई बॉर्डर पर जाम की स्थिति बन गई. ये जाम सोनीपत के कुंडली बॉर्डर से लेकर गुरुग्राम के सरहौल बॉर्डर तक गाड़ियों लगी हुई है. ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी आम लोगों को हो रही है.

दिल्ली-NCR में कहां-कहां लगा जाम, 'रामलीला की रैली' से चक्काजाम
Image Credit: ANI X

दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार 1 नवंबर को INDIA ब्लॉक की रैली आयोजित है. ऐसे में रैली में शामिल होने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के वाहनों के कारण हरियाणा-दिल्ली के कई बॉर्डर पर जाम लग गया. रैली के कारण सोनीपत के कुंडली बॉर्डर से लेकर गुरुग्राम के सरहौल बॉर्डर तक गाड़ियों की लंबी लाइन लगी हुई है. इतना ही नहीं इस जाम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बसों और कारों के साथ ट्रक भी फंसे हुए हैं. ऐसे में आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कई जगहों पर तो गाड़ियां धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं.

कुंडली बॉर्डर पर लगा लंबा जाम

रविवार को सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर दिल्ली की तरफ जाने वाली गाड़ियों के कारण ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित हुआ है. पंजाब और हरियाणा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बसें और अन्य गाड़ियां रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच रही थीं. इसके चलते सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पास में गाड़ियों की लंबी-लंबी लाइन लगी हुई हैं. केजीपी और केएमपी के जीरो पॉइंट पर भी जाम लगा हुआ है. इस जान में ट्रक चालक भी काफी देर तक फंसे रहे. यातायात को संभालने के लिए पुलिस ने केजीपी और केएमपी से आने वाले वाहनों के रूट में बदलाव किया है. इतना ही नहीं सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर दिल्ली जाने वाली गाड़ियों की जांच भी की गई. इससे बाकी गाड़ियों को आगे बढ़ने में परेशानी हो रही थी.

सरहौल बॉर्डर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पैदल मार्च

दिल्ली की रामलीला मैदान में रैली के कारण गुरुग्राम के सरहौल बॉर्डर पर भी जाम की स्थिति बनी हुई है. साथ ही इस जाम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गाड़ियां फंस गईं. ऐसे में कई नाराज कार्यकर्ता अपने वाहनों से उतरकर पैदल दिल्ली की तरफ चल पड़े. गुरुग्राम कांग्रेस शहरी अध्यक्ष पंकज डावर और ग्रामीण अध्यक्ष वर्धन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की तरफ मार्च किया.  

क्यों लगा जाम? 

वहीं कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस के बैरिकेड हटा दिए. पैदल ही आगे निकलने लगे. इस दौरान कार्यकर्ताओं का कहना था कि वो राहुल गांधी की रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचना चाहते हैं. बॉर्डर पर रैली के चलते जाम की स्थिति बनी रही. जाम से सबसे ज्यादा आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More