SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नाव पलटी तो 62 घंटे बर्फीले समुद्र में फंसा रहा 15 साल का किशोर, भीषण ठंड में पकड़े रखा भाईयों का शव; रुला देगी स्‍टोरी

US Teen Survives 3 Hours In Sea: अमेरिका में एक 16 साल के बच्चे ने बहादुरी का परिचय देते हुए 3 घंटे तक अलास्का तट पर सर्वाइव किया. उसने इन 3 घंटों के अंदर अपने मृतक भाईयों को भी कस के पकड़कर रखा. उनकी इस बहादुरी की हर कोई तारीफ कर रहा है.

Written By Shruti Kaul
Published: Sep 16, 2026, 01:39 PM IST | Updated: Sep 16, 2026, 01:57 PM IST
Join

Teen Stuck In Alaska Sea: किशोरावस्था में जब बच्चे खेल-कूद और पढ़ाई-लिखाई जैसी चीजों में व्यस्त होते हैं, तब अमेरिका में एक बच्चे ने कुछ ऐसा किया, जिसे करने के लिए खुद बड़े-बूढ़े भी सहम जाएं. 15 साल के डेरेक पार्कर अघनांगा अलास्का तट पर एक ट्रिप के दौरान भायनक हादसे में फंस गया. 5 सितंबर 2026 को मछली पकड़ने के दौरान उनकी नाव पलट गई. इस हादसे में उनके बड़े भाई और चचेरे भाई की मौत हो गई, जिसके बाद वह 3 घंटे तक समुद्र में फंसे रहे.

'न्यूयॉर्क पोस्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे ने अपने भाईयों के शवों को 3 घंटे तक पकड़े रखा ताकि वे बह न जाएं. डेरेक के पेरेंट्स ने पानी में बिताए उन भयानक घंटों के बारे में जानकारी दी. कोस्टगार्ड ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि उन्होंने 7 सितंबर 2026 की सुबह पलटी हुई नाव का पता लगाया और उसमें रेस्क्यू टूल्स गिराए. इसके बाद पास ही मौजूद एक अन्य जहाज ने हाइपोथर्मिया से पीड़ित किशोर को बचाया. उन्होंने अन्य 2 लोगों के शव भी बरामद किए.  

भाईयों को पकड़ के बैठा रहा किशोर 


कोस्ट गार्ड ने बताया कि किशोर को बेरिंग सागर में सेंट लॉरेंस आइलैंड से तकरीबन 4 मील पूर्व में पलटे हुए जहाज पर पाए जाने के बाद बचाया गया. वह इस बर्फीले प्रशांत महासागर में 62 दर्दनाक घंटे बिताने में कामयाब रहा था. डेरेक की आंटी कोलीन वॉकर ने बताया कि उसने अपने भाई और चचेरे भाई के डूबने के बाद जितनी देर हो सके उन्हें पकड़े रहने की कोशिश की. 

महिला ने बताया,' मेरे भतीजे और उसके एक साथी ने समुद्र में वही करते हुए अपनी जान गंवाई, जो उन्हें बेहद पसंद था. मेरा दूसरा भतीजा जीवित मिल गया. हमारा पूरा गांव 2 लोगों के खोने का शोक मना रहा है. मेरे भतीजे ने डूबने के बाद भी उन्हें बचाने की कोशिश की. आखिरकार उनके शव मिल गए और उन्हें निकाल लिया गया.'

कैसे हुआ हादसा? 


'न्यूयॉर्क पोस्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक, नाव के अचानक पलटने से सभी लोग बर्फीले समुद्र में गिर गए. शुरुआत में वे खुले पानी में एक-दूसरे के करीब रहने में कामयाब रहे थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संभावना जताई जा रही है कि उनकी एक मछली पकड़ने की डोर मोटर में उलझ गई थी. वे उसे सुलझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो पाए. सभी बोट में बैठे ही थे कि तभी अचानक मौसम खराब हो गया और नाव पलट गई. समय बीतने के साथ ही डेरेक के भाई और चचेरे भाई की मौत हो गई. डेरेक ने सभी को पकड़े रेखा, लेकिन तेज लहरों के चलते सभी फिसल गए और वह समुद्र में अकेला रह गया.      

डेरेक को अस्पताल पहुंचाया. 


डेरेक को जब बचाया गया, तब वह बुरी तरह हिहाईड्रेशन का शिकार हो चुका था और ज्यादा ठंड लगने से उसकी हालत भी खराब हो गई थी. हालांकि, वह अभी भी सांस ले रहा था. इमरजेंसी रेस्क्यू टीम ने तुरंत उसे हॉस्पिटल के लिए एयरलिफ्ट किया. घटना को लेकर आर्कटिक जिले के कमांडर रियर एडमिरल बॉब लिटिल ने कहा,' इन दो नाविकों की दुखद मौत से प्रभावित परिवारों, दोस्तों और समुदायों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है. इसके साथ ही उन्होंने मोटर वेसल नॉर्थवेस्ट एक्सप्लोरर, मिशन पार्टनर्स, फेडरेल और शहर के फर्स्ट रेस्पॉन्डर्स की कोशिशों के लिए आभार जताया, जिनकी मदद से एक जान बचाई जा सकी.   

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES