हुस्न, हसीना और जासूसीः ऐलिस हुआंग से लेकर अन्ना चैपमैन तक, किसी ने लूटी 'चिप्स' तो कोई बनी 'ब्लैक विडो'
चीनी जासूस ऐलिस हुआंग केस से चीनी जासूसी 'फैंग फैंग' और रूसी महिला जासूस 'अन्ना चैपमैन' एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं. इन दोनों महिलाओं ने दुनियाभर के तमाम बड़े राजनेता और बिजनेसमैन को अपनी खूबसूरत अदाओं पर नचाया था. वहीं, साल 1982 से 2003 तक चीनी महिला कैटरीना ल्यूंग ने अमेरिका में रहते हुए तमाम अमेरिकी राजनेताओं को हैनीट्रैप का शिकार बनाया.
चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के CEO जेनसन हुआंग (Jensen Huang) ने चीनी जासूस ऐलिस हुआंग (Alice Huang) के साथ अपने संबंधों को स्वीकार कर लिया है. न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एलिस हुआंग चीन के लिए जासूसी कर रही थीं. इस रिपोर्ट से पूरी दुनिया में सनसनी मच गई. भेद खुलने के बाद जेनसन हुआंग ने भी सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर लिया है कि वह अपनी पत्नी को धोखा दे रहे थे. उन्होंनेअपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर कर्मचारियों से माफी मांगी है. हालांकि, यह पहली बार नहीं हुआ है, जब कोई बिजनेसमैन हनीट्रैप का शिकार हुआ हो. जेनसन हुआंग केस से चीनी जासूसी 'फैंग फैंग' और रूसी महिला जासूस 'अन्ना चैपमैन' एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं. इन दोनों महिलाओं ने दुनियाभर के तमाम बड़े राजनेता और बिजनेसमैन को अपनी खूबसूरत अदाओं पर नचाया था.
ऐलिस हुआंग कौन है?
Nvidia के CEO जेनसन हुआंग को अपनी अपनी अदाओं से घायल करने वाली ऐलिस हुआंग को चीन की जासूस बताया जा रहा है. जेनसन और एलिस, दोनों सरनेम एक जैसा है, लेकिन दोनों का आपस में कोई खून का रिश्ता नहीं है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एलिस एक चीनी नागरिक हैं. चीन के लिए जासूसी करने से पहले वह 'CCTV' सरकारी चैनल और 'Hunan TV' में बतौर रिपोर्टर काम करती थीं. इसके बाद वह शंघाई की एक इन्वेस्टमेंट फर्म से जुड़ीं और अचानक से साल 2023 में सिंगापुर की एक नई डेटा सेंटर कंपनी 'Megaspeed' की CEO बन गईं. इस कंपनी ने जून 2024 से फरवरी 2026 के बीच Nvidia से 4.8 अरब डॉलर से ज्यादा की AI चिप्स खरीदीं. अमेरिकी जांच एजेंसियों को शक है कि इनमें से कई कीमती सुपर-चिप्स को अवैध रूप से चीन भी भेजा गया. हालांकि, चीन की ओर से जासूसी के सभी आरोपों को 'बेबुनियाद और झूठा' बताया गया है.
जासूसी की दुनिया में 'फैंग फैंग' का नाम
अमेरिका में एलिस हुआंग से पहले चीनी जासूस 'फैंग फैंग' के किस्से भी बड़े मशहूर हैं. आरोपों के मुताबिक, इस चीनी महिला ने अमेरिका के तमाम बड़े राजनेताओं को अपने हुस्न के जाल में फंसाकर तमाम सीक्रेट जानकारियां चुराई थीं. FBI की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिस्टीन फैंग (फैंग फैंग) साल 2011 और 2012 के बीच में अमेरिका पहुंची थी. उसने पढ़ाई के लिए कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी ईस्ट बे में एडमिशन लिया था. रिपोर्ट के मुताबिक उसने पढ़ाई का बहाना सिर्फ स्टूडेंट वीजा के लिए बनाया ताकि वह अमेरिका में आसानी से रह सके. फैंग-फैंग ने पूर्व सांसद एरिक स्वालवेल को हनीट्रैप किया था. रिपोर्ट के मुताबिक, अपना उद्देश्य पूरा करने के लिए फैंग-फैंग ने अमेरिकी सांसद के साथ फिजिकल रिलेशन भी स्थापित किए थे. एरिक स्वालवेल ने भी इन आरोपों को स्वीकार किया था.
कैटरीना ल्यूंग के हुस्न पर लट्टू हुए अमेरिकी!
साल 1982 से 2003 तक, चीनी महिला कैटरीना ल्यूंग ने अमेरिका में रहते हुए तमाम अमेरिकी राजनेताओं को हैनीट्रैप का शिकार बनाया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैटरीना ने जासूसी करने के लिए FBI के एक अधिकारी जेम्स स्मिथ को अपने प्रेमजाल में फंसा रखा था. साल 2003 में अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों को इसकी भनक लगी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था. हालांकि, अभियोजन संबंधी अनियमितताओं के कारण उनके खिलाफ आपराधिक मामला बाद में खारिज हो गया था.
रूस की सबसे ग्लैमरस जासूस हैं 'अन्ना चैपमैन'
रूसी जासूस अन्ना चैपमैन ने दुनिया के तमाम राजनेताओं और बिजनेसमैन को अपना शिकार बनाया है. वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सबसे भरोसेमंद एजेंटों में शामिल हैं. लाल बालों वाली इस ग्लैमरस जासूस को ब्लैक विडो भी कहा जाता है. साल 2010 में अमेरिका ने अन्ना चैपमैन को जासूसी के आरोपों में गिरफ्तार किया था. बाद में उन्हें एक हाई-प्रोफाइल एक्सचेंज में रूस वापस भेज दिया गया. साल 2024 में पुतिन की ओर से अन्ना चैपमैन को एक नया टास्क सौंपने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन चैपमैन काफी समय से लोगों की नजरों से दूर हैं.
ये भी पढ़ें- R&D पर अरबों खर्च क्यों? जब चोरी और... चीन के खतरनाक 'शॉर्टकट' पर BJP नेता का बड़ा दावा