SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

SPY MAN, चिप, चाहत और चीन: एलिस- जेन्सन और 'वो' की सनसनीखेज स्टोरी, एनवीडिया CEO संग सीक्रेट अफेयर पर नया खुलासा

एनवीडिया स्कैंडल मामले में चीनी महिला एलिस हुआंग को लेकर को लेकर कहा जा रहा है कि वह कंपनी के पूर्व चीफ एग्जीक्यूटिव जेन्सेन हुआंग के साथ अफेयर के दौरान चीन के एक बड़े अधिकारी के साथ संपर्क में थी.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 23, 2026, 13:01 IST | Updated: Nov 23, 2026, 13:20 IST
Join

Jensen Huan Spying Scandal: एनवीडिया स्कैंडल मामले में आरोपी जासूस और चीनी महिला एलिस हुआंग को लेकर एक और खुलासा हुआ है. सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, एलिस कंपनी के पूर्व चीफ एग्जीक्यूटिव जेन्सेन हुआंग के साथ सीक्रेट अफेयर के दौरान एक साल से भी जयादा समय तक चीन की टॉप इंटेलिजेंस एजेंसी के एक अधिकारी के संपर्क में रही.    

'न्यूयॉर्क टाइम्स' की रिपोर्ट में US इंटेलिजेंस रिपोर्ट्स से परिचित कई लोगों का हवाला देते हुए बताया गया कि एलिस हुआंग 2025 के स्प्रिंग से 2026 के फॉल तक चीन के मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी (MSS) के एक ऑफिसर के टच में थीं. यह समय जेन्सेन हुआंग के साथ उनके रिश्ते के कम से कम कुछ हिस्से से मेल खाता है. उन्होंने इसी महीने की शुरुआत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चिपमेकर के चीफ एग्जीक्यूटिव के पद से इस्तीफा दिया था.  

बिजनेस पार्टनर को बताया पति

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि अमेरिकी इंटेलिजेंस की ओर से इकट्ठा किए गए सबूतों से पता चलता है कि एलिस हुआंग के बिजनेस पार्टनर कांग वेई ने भी उसी चीनी इंटेलिजेंस एजेंसी के साथ काम किया था. एलिस इस शख्स को अपना पति भी बताती थी. रिपोर्ट के मुताबिक, एलिस हुआंग के MSS के साथ कॉन्टैक्स की लिमिट और समय के साथ ही कांग वेई के इस प्रक्रिया में शामिल होने की कोई रिपोर्ट पहले नहीं दी गई थी.  

ये भी पढ़ें- एलिस हुआंग के पति ली मिंग ने रचा था तस्करी का जाल! अलीबाबा का नाम लेकर उड़ाईं नियमों की धज्जियां, जानिए इनसाइड स्टोरी 

चीन में स्मगल किए गए चिप्स

रिपोर्ट के मुताबिक, एलिस हुआंग के चीनी जासूसी एजेंसी के साथ कॉन्टैक्ट न केवल एनवीडिया के पूर्व CEO के साथ उनके रिश्ते से मेल खाते थे, बल्कि उस समय से भी मेल खाते हैं जब उनकी कंपनी 'मेगास्पीड' बड़ी मात्रा में एडवांस्ड एनवीडिया चिप्स खरीद रही थी. रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से कुछ चिप्स साउथ-ईस्ट एशिया के डेटा सेंटर्स में गए, जो 'अलीबाबा' जैसी चीनी टेक्नोलॉजी कंपनियों को सर्विस देते थे. ये भी शक जताया जा रहा है कि इनमें से कुछ चिप्स चीन में स्मगल किए गए थे.  

एलिस हुआंग जासूस थीं या नहीं?

एलिस हुआंग पहले सिंगापुर की कंपनी 'मेगास्पीड इंटरनेशनल' की हेड थीं, जो एनवीडिया का एक बड़ा कस्टमर था. कंपनी का चिप सेल्स में अरबों डॉलर का हिस्सा था. अमेरिकी अधिकारी चीन को एडवांस्ड एनवीडिया AI चिप्स के शिपमेंट में मदद मिलने की चिंता को लेकर साल 2024 से कंपनी की जांच कर रहे हैं.  हालांकि, US एडमिनिस्ट्रेशन ने इन आरोपों को पक्के तौर पर साबित नहीं किया है. 'रॉयटर्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों ने बार-बार चेतावनी दी है कि एलिस हुआंग के बारे में शुरुआती शक को जासूसी की पक्की बात न मानें. US अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि जस्टिस डिपार्टमेंट इस नतीजे पर नहीं पहुंचा है कि एलिस हुआंग चीनी जासूस थी या नहीं. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES