)
Who is Ram Madhav: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है. राम माधव को उत्तराखंड का प्रभारी बनाया गया है. वह 6 साल से उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी रहे दुष्यंत कुमार गौतम की जगह लेंगे. दुष्यंत गौतम को नवंबर 2020 में प्रभारी बनाया गया था. अब उत्तराखंड बीजेपी को नया प्रदेश प्रभारी मिल गया है. आइए जानते हैं कौन हैं नए प्रदेश प्रभारी राम माधव?
कौन हैं राम माधव?
राम माधव मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं. राम माधव छात्र जीवन से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक से जुड़ गए थे. 20 साल की उम्र में वह आरएसएस के प्रचारक बन गए थे. राम माधव ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की पढ़ाई की है. साथ ही वह राजनीति विज्ञान में मास्टर की डिग्री ली है. राम माधव थिंक टैंक इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं.
सुषमा स्वराज की बेटी को बड़ी जिम्मेदारी
राम माधव के अलावा बीजेपी ने प्रदेश सह प्रभारी भी नियुक्त किए हैं. अरविंद मेनन और सांसद बांसुरी स्वराज को उत्तराखंड प्रदेश सह प्रभारी बनाया गया है. बांसुरी स्वराज मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं. वह पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी हैं. 2024 में पहली बार दिल्ली लोकसभा से सांसद बनीं. बांसुरी स्वराज पेशे से वकील हैं.
अरविंद मेनन के बारे में जानें
अरविंद मेनन मूल रूप से केरल के हैं. वह करीब 8 साल मध्य प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री रहे. आरएसएस पृष्ठभूमि से आने वाले अरविंद मेनन को जमीन संगठन और बूथ मैनजमेंट का अनुभव है. बीजेपी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. वहीं, फणीन्द्रनाथ शर्मा को प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है.
2027 के चुनाव में दिखेगा असर?
उत्तराखंड में साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं. प्रदेश प्रभारी और प्रदेश सह प्रभारी की नियुक्त का असर 2027 के चुनाव में देखने को मिलेगा. इन पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच समन्वय बनाने, बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी चुनाव से जुड़ी तैयारियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी.