SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: देहरादून से चमोली तक आंधी-बारिश की आहट, घर से निकलने से पहले जानें वेदर अपडेट

Uttarakhand ka Mausam: उत्तराखंड के कई जिलों में आज आंधी और बारिश कहर बरपाने वाली है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में मौसम ज्यादा एक्टिव रहने वाला है. यहां जानिए आपके जिले में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?

Written By Pooja Singh
Published: Oct 06, 2026, 06:17 AM IST | Updated: Oct 06, 2026, 06:19 AM IST
Join

Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर रंग बदलने की तैयारी में है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज राज्य के कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिन जिलों में आज आंधी और भारी बारिश का तांडव देखने को मिलेगा, उनमें  देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर और नैनीताल शामिल हैं.

आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्र में मैदानी इलाकों की तुलना में मौसम ज्यादा एक्टिव रह सकता है. आज देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ समेत उत्तराखंड के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान बिजली चमकने के साथ बादल भी गरजेंगे. इतना ही नहीं, आज 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी.

बारिश/बर्फबारी और आंधी-तूफान की संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में तेज हवाओं और बिजली गिर सकती है. सभी जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 4200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी या आंधी-तूफान आने की संभावना है.

कल कैसा रहेगा मौसम  का मिजाज?
मौसम विभाग के मुताबिक, आज देहरादून में अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच सकता है. जबकि, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रहने की संभावना है. 7 अक्टूबर को अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आने के आसार हैं.

घर से निकलने से पहले वेदर अपडेट पर रखें नजर
मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में घर से निकलने से पहले मौसम और सड़क संबंधी अपडेट पर नजर रखें. खास तौर से किसानों के लिए हिदायत दी गई है. मौसम विभाग का कहना है कि आंधी और बारिश से फसलें खराब हो सकती हैं. पिछले 24 घंटों में मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि पहाड़ी इलाकों में यह सामान्य से ऊपर तक पहुंच गया.

मौसम विभाग का कहना है कि 6 अक्टूबर से लेकर 10 अक्टूबर तक पर्वतीय जिलों में छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और तेज आंधी-तूफान आने की पूरी संभावना है. यहां लोगों को ज्यादा सावधान रहने की सलाह दी गई है.  

बाबा केदार के दर्शन करने उमड़ी भीड़
बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा पर असर देखने को मिला. बारिश के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई थी, लेकिन अब एक बार फिर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है. अब तक 16 लाख 38 हजार श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके है. श्रद्धालुओं की संख्या हर दिन बढ़ रही है.  

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES