SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बदलेगा मौसम, 8 जिलों में बारिश-बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट; 6 से बर्फबारी के आसार

Uttarakhand ka Mausam: मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट ले सकता है. आठ जिलों में हल्की वर्षा के साथ ही आकाशीय बिजली और झोंकेदार हवा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है. जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम?

Written By Preeti Chauhan
Published: Oct 05, 2026, 06:13 AM IST | Updated: Oct 05, 2026, 06:19 AM IST
Image Credit: Uttarakhand Rain Alert
Join

Uttarakhand Weather 05 October: उत्तराखंड से दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूरी तरह विदाई हो चुकी है. पिछले दो दिनों से देहरादून, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में बीते दो दिनों से तेज धूप देखने को मिल रही है.  हालांकि, आने वाले दिनों में पहाड़ी इलाकों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है.  मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद जारी शुष्क दौर अब खत्म होने वाला ही है. राज्य के पर्वतीय इलाकों में मौसम करवट लेने जा रहा है, जिससे मैदानी और पहाड़ी इलाकों में तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा.

आज कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम?
5 अक्टूबर के दिन की बात करें तो आज  8 पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. आज की बात करें तो मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा. जिन पहाड़ी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है वो हैं, अल्मोड़ा, नैनीताल, चम्पावत, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ हैं. इन इलाकों में छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है. मैदानी क्षेत्र की बात करें तो हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा.

मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.

6 से 10 अक्टूबर तक कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम
राज्यभर में मौसमी हलचल बढ़ेगी. बर्फबारी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. 6 अक्टूबर  की बात करें तो प्रदेश भर में मौसमी गतिविधियों में तेजी देखने को मिलेगी. मौसमी बदलाव से फिजा में ठंडक महसूस होने लगेगी.

बारिश और आंधी
6 और 7 अक्टूबर को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार और उधम सिंह नगर समेत राज्य के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, बिजली कड़कने और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है.

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना
मौसम में बदलाव का असर उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भी दिखाई देगा. 6 से 8 अक्टूबर तक 4200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। इसके बाद 9 और 10 अक्टूबर को 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. ऐसे में आने वाले दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने के आसार हैं. वहीं, निचले इलाकों में बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम में बदलाव महसूस किया जा सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES