SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 नवंबर तक बारिश के आसार नहीं, वादियों में सुबह-शाम बढ़ी सिहरन

उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है. यहां दिन में धूप खिलेगी और सुबह-शाम सिहरन महसूस होगी. जानिए मौसम को लेकर नया अपडेट...

Written By Pooja Singh
Published: Nov 04, 2026, 06:51 AM IST | Updated: Nov 04, 2026, 06:54 AM IST
Join

उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल रहा है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग, केंद्र देहरादून के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में फिलहाल मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क बना हुआ है. मैदानी इलाकों में दिन के समय चटख धूप खिल रही है, जिससे तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है. राजधानी देहरादून का भी यही हाल है.

हालांकि, जैसे ही सूरज ढलता है, पहाड़ियों से लेकर घाटियों तक तापमान में तेजी से गिरावट आने लगती है, जिससे लोगों को सुबह और रात के समय ठंड का एहसास होने लगा है.

11 नवंबर तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक, 11 नवंबर तक उत्तराखंड के किसी भी जिले में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. राज्यभर में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है. हालांकि, पहाड़ी इलाकों और वादियों में सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं सिहरन पैदा कर रही हैं. इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों व ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह के वक्त हल्की धुंध या कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि दिन के समय आसमान में हल्के बादल भी छाए नजर आ सकते हैं.

यात्रियों और वाहन चालकों के लिए जरूरी निर्देश
मैदानी क्षेत्रों में भले ही दिन भर अच्छी धूप खिल रही हो, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों और घाटियों के रास्तों पर सफर करने वाले यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है. सुबह और देर शाम के समय मध्यम कोहरे के कारण पहाड़ी मार्गों पर विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है.

यात्रा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
सुबह और देर शाम के वक्त वाहन चलाते समय गाड़ियों की फॉग लाइट्स और हेडलाइट्स अनिवार्य रूप से चालू रखें. कोहरे और कम विजिबिलिटी वाले रास्तों पर गाड़ी की रफ्तार धीमी रखें और तय गति सीमा का पूरी तरह पालन करें. पहाड़ों के संकरे रास्तों पर आगे चल रहे वाहनों से उचित दूरी बनाकर चलें ताकि आपात स्थिति में दुर्घटना से बचा जा सके.

अगर आप आने वाले दिनों में उत्तराखंड घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो दिन की गुनगुनी धूप के साथ-साथ सुबह-शाम के गर्म कपड़ों और सफर के दौरान सड़क सुरक्षा के नियमों का खास ख्याल रखें.

यह भी पढ़िए: मौसम का यू-टर्न: दिन में सुहावनी धूप और रातों में बढ़ेगी सिहरन, जानिए दिवाली से पहले यूपी का ताजा हाल

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES