SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Uttarakhand Rain Alert: पहाड़ों पर कुदरत का 'लास्ट अटैक'! बारिश-लैंडस्लाइड से थमी जिंदगी, 29 सितंबर से राहत के आसार

Uttarakhand ka Mausam: उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, देहरादून और हरिद्वार समेत कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है. उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है. ऐसे में जानिए अगले कुछ दिन मौसम कैसा रहेगा?

Written By Pooja Singh
Published: Sep 28, 2026, 06:47 AM IST | Updated: Sep 28, 2026, 06:51 AM IST
Join

Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में मानसून जाते-जाते एक बार फिर तबाही का रुख अपनाए हुए है. शुक्रवार रात से शुरू हुआ मूसलाधार बारिश का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा. लगातार हो रही बारिश से एक तरफ जहां नदियां उफान पर हैं, वहीं दूसरी तरफ पर्वतीय इलाकों में जगह-जगह भूस्खलन और मलबे से दर्जनों सड़कें ठप पड़ी हैं. मौसम विभाग ने 28 सितंबर को उत्तरकाशी, देहरादून और हरिद्वार समेत कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है. वहीं चमोली और उत्तरकाशी के उच्च हिमाच्छादित शिखरों पर हुई हल्की बर्फबारी से मैदानी इलाकों तक सिहरन बढ़ गई है.

कहां-कितनी हुई बारिश?
मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 से 48 घंटों के दौरान राज्य भर में मानसूनी गतिविधियां अपने चरम पर दर्ज की गईं, जिससे कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई. इस दौरान चंपावत जिले में सर्वाधिक 160 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि काशीपुर में 133 मिलीमीटर और उधमसिंह नगर में 120 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा लैंसडाउन में 112 मिलीमीटर और नैनीताल में करीब 107 मिलीमीटर बारिश हुई, जिसने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है.

गंगोत्री-यमुनोत्री व चारधाम रूट
उत्तरकाशी में भारी बारिश के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार बोल्डर व मलबा गिर रहा है. BRO और स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं, लेकिन गिरते पत्थरों के कारण काम बाधित हो रहा है.

गंगा-अलकनंदा का रौद्र रूप
श्रीनगर जलविद्युत परियोजना के डैम के गेट खोले जाने के बाद निचले इलाकों में गंगा नदी उफान पर आ गई है. ऋषिकेश के मशहूर त्रिवेणी घाट का आरती स्थल पानी में डूब गया है, जिसके बाद तटीय क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

पहाड़ी दरकने से हाईवे बंद
लीकोट के पास पहाड़ी दरकने से नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग कई घंटों ठप रहा. अल्मोड़ा के क्वारब और बागेश्वर के रवाईखाल में एनएच-109 मलबे की चपेट में आने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम? 
अब अगर अगले कुछ दिनों के मौसम की बात करें तो 29 सितंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा. 30 सितंबर को पर्वतीय क्षेत्रों में बहुत हल्की बारिश होने की आशंका है, जबकि हरिद्वार और उधमसिंह नगर में मौसम शुष्क रहेगा. 1 से 3 अक्टूबर तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ ऊंचे इलाकों को छोड़कर राज्य के अधिकांश मैदानी और मध्यम पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम साफ और शुष्क रह सकता है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES