SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Uttarakhand Rain Alert: सुस्त पड़ा मानसून फिर दिखाएगा रौद्र रूप! 48 घंटे बाद आंधी-तूफान और बारिश करेगी तांडव; IMD का बड़ा अलर्ट

Uttarakhand ka Mausam: उत्तराखंड में फिलहाल मानसून सुस्त है. देहरादून और हरिद्वार जैसे मैदानी इलाकों में धूप और उमस परेशान कर रही है, जबकि चारधाम और सीमांत पहाड़ी इलाकों में हल्की बौछारों के साथ सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है. ऐसे में जानिए अगले कुछ दिन मौसम कैसा रहेगा?

Written By Pooja Singh
Published: Sep 23, 2026, 06:28 AM IST | Updated: Sep 23, 2026, 06:33 AM IST
Join

Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में मानसूनी बारिश की सुस्ती अब खत्म होने की कगार पर है. अभी देवभूमि में मानसून की गतिविधियां धीमी पड़ी हुई हैं, लेकिन भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 48 से 72 घंटों के भीतर राज्य में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. 23 और 24 सितंबर को जहां सीमित इलाकों में ही बूंदाबांदी के आसार हैं, वहीं 25 सितंबर से देवभूमि में मूसलाधार बारिश और अंधड़ का नया दौर शुरू होने जा रहा है.

मैदानी इलाकों में तपिश और उमस, पहाड़ों में गुलाबी ठंड
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया गया है. देहरादून, हरिद्वार, रुड़की और उधम सिंह नगर के निचले इलाकों में बारिश न होने और तेज धूप खिलने के कारण दोपहर के समय तपिश और उमस महसूस की जा रही है. वहीं, पहाड़ी जनपदों में अधिकतम तापमान नियंत्रित रहने से सुबह और शाम हल्की गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है. अगले एक-दो दिन मैदानी इलाकों में तापमान का यह तीखा रुख बना रहेगा.

चारधाम और मैदानी जनपदों का आज का हाल
मौसम विभाग का कहना है कि आज देहरादून और हरिद्वार में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा, जिससे राहगीरों और पर्यटकों को तेज धूप का सामना करना पड़ेगा. दूसरी ओर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के साथ-साथ बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊचाई वाले पर्वतीय इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है. फिलहाल यात्रा मार्गों पर आवाजाही के लिए कोई बड़ा जोखिम नहीं है, लेकिन संवेदनशीलता को देखते हुए यात्रियों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है.

26 सितंबर को 'भारी से बहुत भारी' बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 24 सितंबर से बारिश का दायरा धीरे-धीरे बढ़ेगा, लेकिन असली चुनौती 25 सितंबर से शुरू होगी. 25 सितंबर को कुमाऊं मंडल के बागेश्वर, नैनीताल, चम्पावत, अल्मोड़ा, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में तीव्र बौछारों के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं चलने और बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है. 26 सितंबर को मानसून अपने विकराल रूप में आ सकता है. नैनीताल, बागेश्वर, चम्पावत और उधम सिंह नगर में अति भारी वर्षा की संभावना जताई गई है. इसके अलावा अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चमोली, पौड़ी और रुद्रप्रयाग में भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा.

मौसम विभाग ने 26 सितंबर को राज्य के 13 जिलों के लिए 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज झोंकेदार हवाओं का अलर्ट जारी किया है. यह सिलसिला 27 और 28 सितंबर को भी हल्की से मध्यम बारिश के रूप में बना रहेगा. प्रशासन ने संवेदनशील और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के साथ ही यात्रियों को एहतियात बरतने की सलाह दी है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES