SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

उत्तराखंड में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार: ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार, ठिठुरन बढ़ी तो चौराहों पर जलेंगे अलाव

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड महसूस हो रही है. राज्य के पहाड़ी इलाकों में शनिवार को हल्की बारिश होने की उम्मीद है. वहीं ऊंचाई वाले इलाके में बर्फबारी हो सकती है. जानिए क्या है मौसम को लेकर नया अपडेट?

Written By Pooja Singh
Published: Nov 14, 2026, 06:42 IST | Updated: Nov 14, 2026, 06:45 IST
Join

उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है. जहां एक तरफ पर्वतीय जिलों की ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर ओढ़ने को तैयार हैं, वहीं मैदानी इलाकों में भी सिहरन बढ़ने लगी है. मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. 

इसके साथ 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है. इस बदलाव का असर पूरे राज्य के तापमान पर साफ दिखाई दे रहा है.

कैसा है मौसम का मिजाज?
शुक्रवार को देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन पर्वतीय हवाओं ने धूप के असर को फीका कर दिया. पिछले दो दिनों से लगातार छाए बादलों और हल्की बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है. सुबह और शाम होते ही ठिठुरन इतनी बढ़ गई है कि लोग स्वेटर-जैकेट पहने नजर आने लगे हैं.

सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की मांग
बढ़ती ठंड का सबसे ज्यादा असर खुले बाजारों, चौराहों और कामगार वर्ग पर पड़ रहा है. बाजारों में मजदूरी करने वाले, रेहड़ी-पटरी वाले और राहगीर ठंड से कांपते नजर आ रहे हैं. शाम ढलते ही लोग खुद को गर्म रखने के लिए चाय की टपरी या किसी सहारे की तलाश करते दिखते हैं. 

इस बीच, स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से कड़ा रुख अपनाते हुए प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर तुरंत अलाव जलाने की मांग की है, ताकि जरूरतमंदों को इस शुरुआती ठंड से राहत मिल सके.

आने वाले दिनों में सर्दी दिखाएगी तेवर
वहीं लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका के ईओ गौरव भसीन ने राहत भरी खबर दी है. उन्होंने बताया कि शहर में बढ़ते ठंड को देखते हुए अगले हफ्ते से प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी. इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां अभी से अंतिम चरण में हैं. 

कुल मिलाकर कहें तो देवभूमि में अब ठंड ने अपनी असली दस्तक दे दी है, और आने वाले दिनों में सर्दी का यह तेवर और तीखा होने वाला है.

यह भी पढ़िए: यूपी के मेरठ समेत इन 7 जिलों में बारिश! सुबह कोहरा बढ़ाएगा परेशानी; जानें लखनऊ से नोएडा तक मौसम का हाल

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES