SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कड़ाके की ठंड, कोहरा और बारिश..., उत्तरकाशी से पिथौरागढ़ तक बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, जानिए देहरादून का ताजा हाल

उत्तराखंड वालों को ठंड का एहसास होने लगा है, जो आने वाले दिनों में और बढ़ जाएगा. इस बीच मौसम विभाग ने देवभूमि के कुछ जिलों में गरज-चमक संग बारिश के आसार जताए हैं. साथ ही 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है.

Written By Pooja Singh
Published: Nov 10, 2026, 06:36 AM IST | Updated: Nov 10, 2026, 06:39 AM IST
Join

उत्तराखंड के मौसम में एक बार फिर बदलाव के आसान दिखने लगे हैं. पहाड़ी राज्यों में ठंड का अहसास अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के मौसम को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है.

IMD की नई भविष्यवाणी
मौसम विभाग की मानें तो उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. इन पांच जिलों के कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने के आसार हैं. खास तौर पर, इन जिलों के 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है, जिससे ठंड में और इजाफा होने की उम्मीद है.

सुबह-शाम कोहरे का पहरा
पहाड़ी इलाकों में मौसम का यह बदलाव सुहावना तो है, लेकिन इसके साथ कुछ चुनौतियां भी हैं. मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी घाटियों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है. सुबह और शाम के समय इससे घाटी वाले इलाकों में विजिबिलिटी प्रभावित होने की आशंका है. 

वाहन चालकों और यात्रा करने वाले पर्यटकों को इन इलाकों में आवाजाही के दौरान थोड़ी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. हालांकि, पूरे जिले में एक साथ भारी बारिश या बर्फबारी का अनुमान नहीं है, बल्कि यह असर कुछ चुनिंदा जगहों तक ही सीमित रहेगा.

मैदानी इलाकों में मौसम रहेगा शुष्क
जहां एक ओर पहाड़ों पर हल्की फुहारें और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं, वहीं मैदानी जिलों समेत राज्य के अन्य हिस्सों में फिलहाल मौसम शुष्क बने रह सकता है. देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और नैनीताल जैसे मैदानी इलाकों में चटख धूप खिल सकती है, जिससे दिन के समय हल्की गर्माहट बनी रहेगी. हालांकि, पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं सुबह और शाम के तापमान में गिरावट लाएगी.

14 नवंबर को गरज-चमक संग बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक मौसम में बहुत बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं. अधिकांश इलाकों में स्थिति सामान्य बनी रहेगी, लेकिन 14 नवंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे ठंड का असर और अधिक तेज हो सकता है.

देहरादून में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, 10 नवंबर को देहरादून शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में मौसम पूरी तरह सामान्य और शुष्क बना हुआ है. यहां आसमान बिल्कुल साफ है. आज यहां बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

यह भी पढ़िए:  गोवर्धन पूजा पर यूपी में कैसा रहेगा मौसम? बारिश होगी या खिलेगी धूप; जानें मौसम का हाल

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES