)
Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में बढ़ी ठंड, 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, चारधाम में माइनस में पारादेहरादून। उत्तराखंड में नवंबर शुरू होते ही सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है. आज सोमवार, 2 नवंबर को प्रदेश के 5 पर्वतीय जिलों में मौसम बदल सकता है. मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है, वहीं 3400 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना है।
दूसरी ओर देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में आज मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी. सुबह के समय घाटियों में हल्का कोहरा छा सकता है.
इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से ठंड और ज्यादा बढ़ने का अनुमान है.
चारधाम में कड़ाके की ठंड, पारा माइनस मेंपहाड़ों में तापमान तेजी से गिर रहा है. चारधाम में सुबह का तापमान माइनस में दर्ज किया गया है.
केदारनाथ: -8 डिग्री
बद्रीनाथ: -9 डिग्री
गंगोत्री: -12 डिग्री
यमुनोत्री: -7 डिग्री
चारधाम यात्रा पर जा रहे यात्रियों को गर्म कपड़े और जरूरी दवाएं साथ रखने की सलाह दी गई है.
देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में धूप मैदानी इलाकों में आज मौसम शुष्क रहेगा. देहरादून में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी दिन में धूप निकलेगी, सुबह कोहरा रह सकता है.
नैनीताल में अधिकतम 20-21 डिग्री, न्यूनतम की बात करें तो यह 12 डिग्री के आसपास रहेगा. दोपहर में हल्के बादल और हल्की बौछारों की संभावना है. मसूरी के मौसम की बात करतें तो आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रह सकता है. दिन में धूप, शाम से ठंड बढ़ेगी.
केदारनाथ में दिन का पारा 10 से 12 डिग्री, बद्रीनाथ में 12 से 15 डिग्री के आसपास रहेगा. लेकिन सुबह-शाम तापमान माइनस में रहने से बर्फीली हवाएं चलेंगी. गंगोत्री-यमुनोत्री में भी दिन में ठंड महसूस होगी.
मौसम विभाग के 7 दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक 3 नवंबर से 7 नवंबर तक प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहेगा.बारिश-बर्फबारी की गतिविधियों में कमी आएगी, लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का असर बना रहेगा.