App

उत्तराखंड में दीपावली पर मौसम का डबल मिजाज, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, मैदान रहेंगे सूखे, जानिए आपके जिले का हाल!

उत्तराखंड में दीपावली पर पांच पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं. देहरादून समेत मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा.

उत्तराखंड में दीपावली पर मौसम का डबल मिजाज, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, मैदान रहेंगे सूखे, जानिए आपके जिले का हाल!
Image Credit: Uttarakhand Weather today

उत्तराखंड का मौसम: दिवाली के दिन उत्तराखंड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. पहाड़ों में जहां बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, वहीं मैदानी इलाकों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश हो सकती है. 3300 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है. बाकी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है.

घाटियों में कोहरा बढ़ाएगा परेशानी

पहाड़ी इलाकों की घाटियों में कहीं-कहीं हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है. इससे सुबह और देर शाम को विजिबिलिटी कम हो सकती है. पहाड़ों में सफर करने वालों को सावधानी बरतनी होगी.  उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और मसूरी में लगभग 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
 

शनिवार को खिली रही धूप

शनिवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से तेज धूप खिली रही. शाम होते-होते कई जगहों पर हल्के बादल भी दिखे. तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की वजह से दिन में गर्मी का एहसास हुआ.

आने वाले दिनों में उतार-चढ़ाव

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. खासकर ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में इसका असर ज्यादा दिखेगा.

देहरादून की बात करें तो मौसम शुष्क रहेगा और दिन में धूप खिलेगी. हरिद्वार-ऊधमसिंह नगर में मौसम साफ रहेगा.सुबह हल्की धुंध रह सकती है. नैनीताल के मौसम की बात करें तो आज आसमान साफ रहेगा लेकिन शाम को ठंड बढ़ेगी. चमोली-उत्तरकाशी के मौसम का हाल जानें तो  आज हल्की बारिश  हो सकती है. ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार हैं. इसलिए पहाड़ों में यात्रा करने वाले लोग गर्म कपड़े साथ रखें और मौसम का अपडेट देखते रहें. पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर ही निकलना चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More