)
यूपी मौसम अपडेट: उत्तर प्रदेश में आज रविवार, 8 नवंबर को मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है.प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश या आंधी-तूफान की कोई चेतावनी नहीं है. दिन में तेज धूप खिलेगी, लेकिन सुबह और रात के समय हल्की ठंड के साथ कोहरा और धुंध परेशान कर सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, 8 और 9 नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में सुबह-सुबह हल्का कोहरा छा सकता है. इसके बाद 10 से 13 नवंबर तक पूरा प्रदेश शुष्क रहेगा.
अगले 7 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं आएगा. हालांकि रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक गिरावट आ सकती है. इससे सुबह और रात में ठंड बढ़ेगी, जबकि दोपहर में धूप से राहत मिलेगी.7 नवंबर को हरदोई में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं 6 नवंबर को झांसी में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ.
नोएडा: अधिकतम 30 डिग्री, न्यूनतम 17 डिग्री के आसपास रहेगा और दिन में धूप रहेगी, लेकिन सुबह स्मॉग और प्रदूषण से परेशानी बढ़ेगी. सुबह की सैर करने वालों को सावधान रहना होगा.
कानपुर: अधिकतम 31 डिग्री, न्यूनतम 18 डिग्री। आसमान साफ, दिन में खिली धूप.सुबह-शाम हल्की ठंड लगेगी.
वाराणसी: अधिकतम 30 डिग्री, न्यूनतम 18 डिग्री। मौसम शुष्क रहेगा. सुबह घाटों पर हल्की धुंध दिख सकती है.
प्रयागराज: अधिकतम 31 डिग्री, न्यूनतम 18 डिग्री। दिन में तेज धूप और साफ आसमान. सुबह-शाम ठंड का एहसास होगा.
लखनऊ: अधिकतम 30 डिग्री, न्यूनतम 17 डिग्री। सुबह हल्की धुंध, दिन में धूप.
फिलहाल बारिश की कोई आशंका नहीं है, इसलिए किसानों को राहत है. लेकिन सुबह कोहरे और धुंध की वजह से गाड़ी चलाने वालों को धीरे और सावधानी से चलना होगा. NCR में प्रदूषण ज्यादा है, इसलिए मास्क लगाकर ही बाहर निकलें.