SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित: सबसे बड़े DAV पीजी कॉलेज में ABVP की जीत, उत्तरकाशी में ॐ ग्रुप का कब्जा

Uttarakhand News: उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव के नतीजे जारी हो गए हैं. देहरादून में डीएवी पीजी कॉलेज में एबीवीपी ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Sep 29, 2026, 09:23 PM IST | Updated: Sep 29, 2026, 09:28 PM IST
Image Credit: Uttarakhand Student Union Election 2026
Join

Uttarakhand News: उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव के लिए 29 सितंबर को मतदान हुए. देर शाम तक नतीजे भी सामने आने लगे. उत्तराखंड के सबसे बड़े डीएवी पीजी कॉलेज में एबीवीपी ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर ली है. ABVP के नवदीप राणा अध्यक्ष चुने गए हैं. वहीं, SGRR कॉलेज में ABVP ने सभी प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्रसंघ चुनावों में जीत दर्ज करने वाले ABVP के सभी प्रत्याशियों को बधाई दी है.

रामचंद्र पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर ॐ ग्रुप का कब्जा
उत्तरकाशी में रामचंद्र महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में ॐ ग्रुप ने अपना दबदबा दिखाया है. अध्यक्ष पद सहित तीन प्रमुख पदों पर ॐ ग्रुप के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है. अध्यक्ष पद पर ॐ ग्रुप के अमित शाह ने शानदार जीत हासिल की है. कड़े मुकाबले में अमित शाह ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हारकर जीत हासिल की. महासचिव पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की प्रत्याशी सरगम रावत ने जीत दर्ज की है. वहीं, सह-सचिव पद पर ॐ ग्रुप की श्रुति पंवार विजयी रही हैं. उपाध्यक्ष पद के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी सुदीप नौटियाल ने जीत हासिल की है.

जीत पर छात्रों ने मनाया जश्न 
कोषाध्यक्ष पद पर वर्षा पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी थीं, जबकि विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (UR) पद पर ॐ ग्रुप के आयुष पंवार ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की. सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को महाविद्यालय के प्राचार्य ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. चुनाव परिणाम घोषित होते ही महाविद्यालय परिसर में जश्न का माहौल रहा. विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी.  

चकराता महाविद्यालय में NSUI का दबदबा
चकराता के श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के सभी पदों पर NSUI के प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत दर्ज की है. रोहित भारती को अध्यक्ष, रोहित आर्य को उपाध्यक्ष, मुकेश भारती को सचिव, कुमारी विनिया को सह सचिव, कुमारी खुशी कोषाध्यक्ष तथा शेखर कुमार को विश्वविद्यालय प्रतिनिधि चुना गया. सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध चयन के बाद समर्थकों ने खुशी जताई और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया. नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और छात्रहित में कार्य करने की बात कही.

पीएनजीपीजी कॉलेज में नीरज कंडारी बने अध्यक्ष
रामनगर के पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर नीरज कंडारी ने बेहद करीबी मुकाबले में जीत दर्ज की. वहीं, उपाध्यक्ष पद पर ईशा नेगी निर्वाचित हुईं. सचिव पद पर रोहित जोशी ने जीत दर्ज की है. कोषाध्यक्ष पद पर सृष्टि निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गईं हैं. वहीं, सांस्कृतिक सचिव पद पर दीपांशु आर्य ने जीत दर्ज की.

हल्द्वानी में दो गुटों में झड़प
हल्द्वानी के MBPG कॉलेज में मतदान के बाद छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई. इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी सार्थक रस्तोगी का सिर फट गया. रुड़की के KLDAV कॉलेज में NSUI ने छह में से चार पदों पर जीत दर्ज की है. वहीं, सतपुली में NSUI ने सभी पदों पर निर्विरोध जीत दर्ज की. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES