SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात; हल्द्वानी में राज्य के पहले खेल विश्वविद्यालय का शुभारंभ

Uttarakhand First Sports University: राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के गौलापार में उत्तराखंड के पहले खेल विश्वविद्यालय का शुभारंभ और भूमि पूजन किया. इस विश्वविद्यालय में 39 खेलों की ट्रेनिंग दी जाएगी और 1 सितंबर से पढ़ाई शुरू होगी. इससे प्रदेश के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का मंच और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

Written By Jyoti Kumari
Published: Aug 29, 2026, 04:28 PM IST | Updated: Aug 29, 2026, 04:57 PM IST
Image Credit: Gaulaapar Sports University
Join

Haldwani Sports University: राष्ट्रीय खेल दिवस के खास मौके पर उत्तराखंड को खेल जगत में एक ऐतिहासिक सौगात मिली है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के गौलापार में राज्य के पहले खेल विश्वविद्यालय का भव्य शुभारंभ किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में 4,350 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक ऑडिटोरियम और हॉस्टल निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया.

खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर मंच और सुविधाएं
कार्यक्रम में पहुंचे खिलाड़ियों और बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलों को बढ़ावा देने के विज़न पर काम करते हुए राज्य सरकार हर संभव कदम उठा रही है. उन्होंने जोर देकर कहा कि इस खेल विश्वविद्यालय की स्थापना से प्रदेश की युवा खेल प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं और एक सही मंच मिलेगा, जो उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगा.कार्यक्रम में मौजूद सांसद अजय भट्ट ने कहा कि सरकार उत्तराखंड की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए लगातार नई योजनाओं पर काम कर रही है. इस दौरान खेल मंत्री रेखा आर्य, स्थानीय विधायक और कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

1 सितंबर से शुरू होगी पढ़ाई, 39 खेलों की मिलेगी ट्रेनिंग
जानकारी के मुताबिक,खबर है कि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर अमित सिन्हा ने बताया कि इस संस्थान में 39 अलग-अलग प्रकार की खेल गतिविधियों को शामिल किया गया है.

शैक्षणिक सत्र: विश्वविद्यालय में 1 सितंबर से विभिन्न खेल विषयों की पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियां विधिवत शुरू हो जाएंगी.
विश्वस्तरीय प्रशिक्षण: खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ उससे जुड़ी तकनीकों, शारीरिक फिटनेस और खेल प्रबंधन की भी शिक्षा दी जाएगी.
भविष्य की योजनाएं: आने वाले समय में यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की नई-नई खेल प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन लगातार किया जाएगा.

उत्तराखंड की नई पहचान बनेगा गौलापार
हल्द्वानी का गौलापार अब केवल एक प्रशासनिक या रिहायशी इलाका नहीं, बल्कि उत्तराखंड के खेल नक्शे का सबसे बड़ा केंद्र बनने जा रहा है. अब तक राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर कोचिंग और खेल की बारीकियां सीखने के लिए दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता था. इस विश्वविद्यालय के बनने से न सिर्फ स्थानीय युवाओं को घर के पास ही उच्च स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि यहां से तराशे गए खिलाड़ी भविष्य में ओलंपिक, एशियाई खेलों और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड और देश का नाम रोशन करेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

ज्योति कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सितंबर 2025 से काम कर रही हैं. ज्योति मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर तथ्य-आधारित, विश्लेषणात्मक और निष्पक्ष डिजिटल खबरें लिखती हैं. जेंडर से जुड़े संवेदनशील विषयों और जनसरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता का मुख्य केंद्र रहा है.ज़ी मीडिया से जुड़ने से पहले, ज्योति ने स्वतंत्र लेखक के रूप में कार्य किया. इस दौरान उन्होंने लैंगिक समानता, सामाजिक न्याय, महिलाओं के अधिकारों और जेंडर से जुड़े मुद्दों पर गहन और विश्लेषणात्मक लेख लिखे. ज्योति के पास यूपी-उत्तराखंड की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, सामाजिक घटनाक्रमों और ट्रेंडिंग मुद्दों पर दैनिक डिजिटल कवरेज, विश्लेषण और तथ्य-जांच पर पकड़ है.ज्योति ने देश के अग्रणी शिक्षण संस्थान जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. जामिया में उनकी अकादमिक पृष्ठभूमि ने उनकी रिसर्च, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और मीडिया एथिक्स (पत्रकारिता के मूल्यों) को मजबूत किया. पत्रकारिता और लेखन के अलावा, ज्योति को पुस्तकें और साहित्य पढ़ने का गहरा शौक है। समसामयिक विषयों, सामाजिक इतिहास और विभिन्न विधाओं की किताबें पढ़ना उनकी विश्लेषणात्मक सोच और लेखन शैली को और अधिक समृद्ध बनाता है.ज्योति कुमारी से आप jktiwari1998@gmail.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप ज्योति कुमारी से एक्स (ट्विटर), फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES