App

उत्तराखंड में SIR के बाद 9.31 लाख वोट कटे, चार मैदानी जिलों में 6.57 लाख नाम हटे; जानें किस जिले में कितने वोट घटे

uttarakhand sir voter list: उत्तराखंड में SIR होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी हुई है, जिसमें पूरे प्रदेश में 71 लाख 58 हजार 949 मतदाताओं की लिस्ट जारी की गई है. उत्तराखंड में हुई SIR में कुल 9 लाख 6 हजार 521 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं.

उत्तराखंड में SIR के बाद 9.31 लाख वोट कटे, चार मैदानी जिलों में 6.57 लाख नाम हटे; जानें किस जिले में कितने वोट घटे
Image Credit: uttarakhand sir voter list

सुरेंद्र डसीला/uttarakhand SIR: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के बाद मतदाता सूची में बड़े स्तर पर बदलाव हुआ है.  प्रदेश में कुल 9 लाख 31 हजार 685 वोट कम हुए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा कमी राज्य के चार मैदानी जिलों देहरादून, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और नैनीताल में दर्ज की गई है. इन चार जिलों में ही कुल 6 लाख 57 हजार 50 वोट कम हुए हैं. जारी मतदाता सूची के मुताबिक, उत्तराखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 71 लाख 58 हजार 949 हो गई है.

SIR के बाद उत्तराखंड के चार प्रमुख मैदानी जिलों में मतदाताओं की संख्या में बड़ी कमी सामने आई है. आंकड़ों के मुताबिक
ऊधमसिंह नगर: 2,05,856 वोट कम
देहरादून: 2,01,858 वोट कम
हरिद्वार: 1,53,408 वोट कम
नैनीताल: 79,728 वोट कम

10 विधानसभा सीटों पर 20 हजार से ज्यादा वोट कम
प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों ऐसी हैं, जहां SIR के बाद 20 हजार से ज्यादा मतदाताओं की संख्या घटी है। इनमें सबसे ज्यादा कमी काशीपुर विधानसभा सीट पर दर्ज की गई है.

काशीपुर में 33,363 वोट कटे
धर्मपुर में 33,137 वोट कटे
बाजपुर में 32,350 वोट कटे
किच्छा में 31,507 वोट कटे
ऋषिकेश में 31,891 वोट कटे
रायपुर में 27798 वोट कटे
सहसपुर में 24798 वोट कटे
हल्द्वानी में 23277 वोट कटे
रुद्रपुर में 22951 वोट कटे
डोईवाला में 22137 वोट कटे

छूटे और पात्र मतदाताओं के लिए लगेंगे विशेष कैंप
उत्तराखंड निर्वाचन आयोग के CEO बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि SIR के तहत प्रदेश में करीब 71 लाख 58 हजार मतदाता हैं. 7 अक्टूबर से विशेष कैंप लगाए जाएंगे. इस दौरान BLO घर-घर जाकर उन मतदाताओं की जानकारी जुटाएंगे, जिनके नाम मौजूदा मतदाता सूची में नहीं हैं। BLO इन नामों का SIR से पहले की मतदाता सूची से मिलान करेंगे. जिन मतदाताओं के नाम पहले की सूची में दर्ज थे, लेकिन वर्तमान सूची में नहीं हैं, उनकी अलग सूची तैयार की जाएगी.  इसके बाद पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भरने में मदद की जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More