App

तकनीक की दुनिया में जसपुर की नई छलांग: फ्री AI वर्कशॉप से संवरेगा ग्रामीण बच्चों का भविष्य, मिलेगा सरकारी सर्टिफिकेट

Udham Singh Nagar Free AI Classes: ऊधम सिंह नगर के जसपुर से शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी पहल सामने आई है. यहां स्किल इंडिया के तहत छात्र-छात्राओं के लिए AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की फ्री क्लासेज शुरू की गई हैं, जिसमें छात्र-छात्राओं को 7 दिवसीय मुफ्त क्लासेज दी जाएगी.

तकनीक की दुनिया में जसपुर की नई छलांग: फ्री AI वर्कशॉप से संवरेगा ग्रामीण बच्चों का भविष्य, मिलेगा सरकारी सर्टिफिकेट

Udham Singh Nagar Free AI Classes/ सतीश कुमार: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर के जसपुर से शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में एक बेहद सराहनीय और ऐतिहासिक पहल सामने आई है. ग्रामीण और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों को भविष्य की आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है. यहां केंद्र सरकार के 'स्किल इंडिया' मिशन के तहत छात्र-छात्राओं के लिए AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मुफ्त क्लासेस की शुरुआत की गई है. 7 दिनों तक चलने वाली इस फ्री क्लासेज का शुभारंभ कर दिया गया है.

ग्रामीण बच्चों का सपना होगा सच
पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल के प्रयासों से शुरू हुई इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और गरीब तबके के बच्चों में तकनीक को लेकर बनी झिझक को दूर करना है. डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में देश के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा AI ट्रेनिंग देने का आह्वान किया था. इसी विजन से प्रेरित होकर जसपुर में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की नींव रखी गई है.

पहली क्लास का फीता काटकर शुभारंभ
इन फ्री क्लासेज में बच्चों को AI से जुड़ी तकनीकी जानकारी और प्रशिक्षण दिया जाएगा. पहली क्लास का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया है. इस पहल का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ना और उन्हें भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करना है. फ्री AI ट्रेनिंग मिलने से बच्चों को नई तकनीक सीखने का अवसर मिलेगा. 

साढ़े 4 घंटे का कोर्स और मिलेगा सर्टिफिकेट
पूर्व विधायक का कहना है कि इस पहल के तहत स्थानीय अकादमी से समन्वय स्थापित कर 14 साल से अधिक उम्र के बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया गया है. भारत सरकार की ओर से डिजाइन किया गया यह कोर्स लगभग साढ़े 4 घंटे की अवधि का है. ट्रेनिंग पूरा होने के बाद बच्चों का एक मूल्यांकन टेस्ट होगा, जिसे सफलतापूर्वक पास करने वाले छात्र-छात्राओं को भारत सरकार आधिकारिक सर्टिफिकेट देगी.

रोजगार और उच्च शिक्षा के नए रास्ते खुलेंगे
डॉ. सिंघल के अनुसार, गांव और कस्बों के बच्चों ने AI का नाम तो सुना है, लेकिन इसके इस्तेमाल और बारीकियों से वे अंजान हैं. पहले फेज में उनका लक्ष्य इन बच्चों को बेसिक जानकारी देकर उनमें जागरूकता और प्रेरणा जगाना है. 

तकनीक के इस दौर में जसपुर की यह फ्री AI ट्रेनिंग पहल न केवल बच्चों के हुनर को निखारेगी, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं को मुख्यधारा से जोड़कर उनके लिए रोजगार और उच्च शिक्षा के नए रास्ते भी खोलेगी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Pooja Singh

Pooja Singh

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More