SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

उत्तराखंड पुलिस में 14 अधिकारियों को नई तैनाती, IPS देवव्रत जोशी बने हरिद्वार ASP; 10 नए DSP को भी पोस्टिंग

Uttarakhand Police Transfer: उत्तराखंड पुलिस में 14 अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है. पुलिस मुख्यालय ने अधिकारियों की नवीन तैनाती के आदेश जारी किए हैं. इनमें एक सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) और 13 पुलिस उपाधिकारियों (DSP) की तैनाती शामिल है.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Sep 22, 2026, 07:39 AM IST | Updated: Sep 22, 2026, 07:50 AM IST
Image Credit: Uttarakhand Police Transfer
Join

Uttarakhand Police Transfer/देहरादून: उत्तराखंड पुलिस में 14 अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है. पुलिस मुख्यालय ने अधिकारियों की नवीन तैनाती के आदेश जारी किए हैं. इनमें एक सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) और 13 पुलिस उपाधिकारियों (DSP) की तैनाती शामिल है. आईपीएस अधिकारी देवव्रत जोशी को हरिद्वार में सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, पदोन्नति के बाद तीन पुलिस उपाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

पदोन्नति के बाद 3 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी: पदोन्नति (Promotion) पाने वाले तीन पुलिस उपाधीक्षकों को भी नई भूमिकाओं में भेजा गया है.
राजेश साह: बागेश्वर जिले में तैनात किए गए हैं.
प्रदीप पंत: 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार भेजा गया है.
नदीम अतहर: आईआरबी (IRB) द्वितीय, देहरादून में तैनाती दी गई है.

IPS देव व्रत जोशी बने हरिद्वार के नए ASP
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी देव व्रत जोशी को हरिद्वार जिले में सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर तैनात किया गया है. देव व्रत जोशी मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं. उन्होंने महज 21 साल की आयु में अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी (UPSC) की परीक्षा पास कर ली थी. वह सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक (Graduate) हैं और उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में 'भूगोल' (Geography) को अपने वैकल्पिक विषय के रूप में चुना था.

प्रशिक्षण पूरा करने वाले 10 DSP को भी फील्ड में कमान
अपना प्रशिक्षण (Training) सफलता पूर्वक पूरा करने वाले 10 नवागत पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) को भी पहली फील्ड पोस्टिंग दी गई है.  इन सभी अधिकारियों को देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल समेत राज्य के विभिन्न संवेदनशील और प्रमुख जनपदों में जिम्मेदारी सौंपी गई है.

​प्रशिक्षण पूरा होने के बाद मिली तैनाती
दक्ष शोखंद-हरिद्वार
दिव्येश उपाध्याय-पौड़ी गढ़वाल
अंकित थपलियाल-ऊधमसिंहनगर
लव शर्मा-नैनीताल
तनुजा बिष्ट-टिहरी गढ़वाल
आदित्य तिवारी-देहरादून
समीरण भट्ट - नैनीताल
दीप्ति कैड़ा-पिथौरागढ़
अवनी तिवारी -रुद्रप्रयाग
विनय सिंह -नैनीताल

कई क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई- पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के बाद इन अधिकारियों ने संबंधित जनपदों और इकाइयों में अपनी नई जिम्मेदारी संभालनी है. नई तैनातियों के तहत देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और ऊधमसिंहनगर समेत कई क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं.

कानून-व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी
उत्तराखंड पुलिस में इन नई तैनातियों से अलग-अलग जिलों और पुलिस इकाइयों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों का पुनर्गठन होगा. पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि प्रशिक्षण पूरा कर चुके 10 DSP को पहली तैनाती मिली है. इससे जिलों में पुलिस अधिकारियों की उपलब्धता बढ़ेगी और संबंधित क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था एवं पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारियों को संभालने के लिए नई टीम तैनात होगी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES