SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

5,000 KM की उड़ान भरकर पहुंचे विदेशी मेहमान: 'पक्षियों की जन्नत' में जमाया डेरा, सबका ध्यान खींच रही परिंदों की अठखेलियां

देश का पहला वेटलैंड संरक्षण रिजर्व इन दिनों खास विदेशी मेहमानों की मेहमान-नवाजी में जुटा हुआ है. ये मेहमान हैं हजारों मील का सफर तय कर यहां पहुंचे प्रवासी साइबेरियन बर्ड, जो आजकल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए है.

Written By Pooja Singh
Published: Oct 28, 2026, 11:37 AM IST | Updated: Oct 28, 2026, 11:45 AM IST
Join

ठंड की दस्तक के साथ ही उत्तराखंड का आसन वेटलैंड कंजर्वेशन रिजर्व इन दिनों खूबसूरत रंग-बिरंगे विदेशी मेहमानों की चहचहाहट से गुलजार हो उठा है. साइबेरिया समेत मध्य एशिया के बर्फीले इलाकों से लगभग 5,000 मील का कठिन सफर तय करके हजारों प्रवासी पक्षी यहां पहुंच रहे हैं. देहरादून से महज 38 किलोमीटर दूर स्थित यह वेटलैंड इन दिनों पर्यटकों और बर्ड वॉचर्स के लिए किसी जन्नत से कम साबित नहीं हो रहा.

देश का पहला वैटलैंड कंजर्वेशन रिजर्व

आसन बैराज 440 हेक्टेयर में फैला हुआ है, जिसने 2005 में भारत का पहला वेटलैंड कंजर्वेशन रिजर्व बनने का गौरव हासिल किया. अपनी समृद्ध जैव विविधता और अनुकूल वातावरण के कारण यह जगह पक्षियों की पहली पसंद माना जाता है. यहां हर साल अक्टूबर से मार्च तक लगभग 6 से 8 हजार प्रवासी पक्षी प्रवास के लिए आते हैं. 

इस शीतकालीन सत्र के शुरुआती दौर में ही अब तक अलग-अलग प्रजाति के करीब 2,000 पक्षी इस खूबसूरत झील में उतर चुके हैं.

240 से अधिक प्रजातियों का बसेरा

आसन वेटलैंड में लगभग 240 प्रजातियों के देशी और विदेशी पक्षी देखे जाते रहे हैं. यहां पहुंचने वालों में सुरखाब, सीखपर, लाल चौंच, गुडगुडा, कुर्चिया बत्तख, सुर्खिया बगुला, बयारी बत्तख, बड़ा पन्कौआ, मलग बगुला, करचिया बगुला जैसी प्रजातियां शामिल हैं. 

इन सबसे अलग यहां पहुंचने वाले देश विदेश के पर्यटकों के लिए साइबेरियन पक्षियों को देखना किसी सपने से कम नहीं है. इन विदेशी मेहमानों की आवाज से पूरा इलाका गुलजार दिख रहा है. ठंड खत्म होते ही इन पक्षियों का यहां से पलायन शुरू हो जाएगा.

पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र

यहां झील के शांत पानी पर तैरते और अठखेलियां करते इन साइबेरियन मेहमानों को करीब से देखना पर्यटकों के लिए बेहद रोमांचक अनुभव है. पर्यटक बोटिंग के जरिए या झील किनारे बैठकर इन सुंदर पक्षियों को निहार रहे हैं. पर्यटक दूर-दूर से इन्हें देखने के लिए आ रहे हैं. विदेशी मेहमानों की आमद को देखते हुए वन विभाग पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद हो चुका है, ताकि इन मेहमानों की सुरक्षा में कोई चूक न हो.

(विकासनगर से मो. मुजम्मिल की रिपोर्ट)

यह भी पढ़िए: बदरीनाथ धाम में रिकॉर्ड तोड़ भीड़: 21 लाख से ज्यादा भक्तों ने माथा टेका, धाम में दर्शनार्थियों की भारी आमद

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES