SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

उत्तराखंड में डॉक्टरों की पहाड़ों में तैनाती अनिवार्य, मेडिकल PG पर 2 साल का बॉन्ड, कैबिनेट ने 23 प्रस्तावों पर लगाई मुहर

उत्तराखंड कैबिनेट ने 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी. मेडिकल PG छात्रों के लिए दो साल की सरकारी सेवा का बॉन्ड, वन आरक्षी भर्ती की आयु सीमा 28 साल और बापू ग्राम की 594 एकड़ वन भूमि को लेकर बड़ा फैसला.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 27, 2026, 12:55 IST | Updated: Nov 27, 2026, 13:07 IST
Image Credit: Uttarakhand Cabinet Meeting ,
Join

सुरेद्र डसीला/देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में राज्य कैबिनेट की अहम बैठक हुई. बैठक में स्वास्थ्य, रोजगार, आबकारी, वन, परिवहन और शहरी विकास समेत कई विभागों से जुड़े कुल 23 प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई. बैठक के बाद फैसलों की जानकारी अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने दी.

मेडिकल PG छात्रों को 2 साल पहाड़ में देनी होगी सेवा

कैबिनेट ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों से पीजी करने वाले छात्रों के लिए बॉन्ड की व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है. अब पीजी पूरी करने के बाद छात्रों को दो साल तक सरकारी सेवा में रहना होगा. इस दौरान उनकी तैनाती दुर्गम पर्वतीय इलाकों में की जाएगी. सरकार का मकसद पहाड़ में डॉक्टरों की कमी को दूर करना और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है. आंगनबाड़ी कर्मचारी के मानदेय बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री को कैबिनेट ने मुख्यमंत्री को अधिकृत किया.

वन आरक्षी भर्ती में उम्र सीमा बढ़ी

युवाओं को बड़ी राहत देते हुए वन आरक्षी भर्ती के लिए अधिकतम उम्र सीमा 25 साल से बढ़ाकर 28 साल कर दी गई है. इसके साथ ही आबकारी विभाग में 11 नए पदों को भी मंजूरी मिली है.  इनमें उप आबकारी आयुक्त के 5 और सहायक आबकारी आयुक्त के 6 पद शामिल हैं.

भू-उपयोग परिवर्तन का शुल्क होगा कम

जमीन का भू-उपयोग बदलने के लिए लगने वाले शुल्क की दरों में कटौती को मंजूरी दी गई है. इससे जमीन मालिकों को राहत मिलेगी. वहीं जिला खनिज फाउंडेशन न्यास के तहत लगने वाला क्षतिपूर्ति शुल्क भी 15 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया है.

एकड़ वन भूमि पर फैसला

ऋषिकेश के बापू ग्राम में आरक्षित वन क्षेत्र की 594 एकड़ भूमि को डी-नोटिफाई करने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. हालांकि यह अंतिम मंजूरी नहीं है.  प्रस्ताव को अब केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा.केंद्र की सहमति के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी.

कैबिनेट के अन्य अहम फैसले

उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग में उपाध्यक्ष का एक अतिरिक्त पद मंजूर
सामाजिक सुरक्षा संहिता नियमावली के तहत सामाजिक सुरक्षा कोष के गठन का फैसला
कर्मचारी राज्य बीमा योजना में अब बी-फार्मा को भी शामिल किया जाएगा,पहले सिर्फ डी-फार्मा मान्य था
पेराई सत्र के दौरान चीनी मिलों को सरकारी बैंक से गारंटी देने का प्रस्ताव मंजूर
चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की एक्स-रे तकनीशियन नियमावली को मंजूरी
उत्तराखंड ग्रामीण पेयजल योजना के रखरखाव से जुड़े प्रस्ताव को स्वीकृति
NHIDCL को राज्य में कार्य करने की सूचीबद्धता से हटाने का फैसला
विधानसभा सत्र के सत्रावसान को मंजूरी
राज्य नियोजन आयोग के तहत सेतु आयोग के संरचनात्मक ढांचे को मंजूरी
राजस्व निरीक्षक सेवा नियमावली में बदलाव के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समिति गठित
आंगनबाड़ी में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी, रूट तय किए गए.

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज मौसम रहेगा शुष्क, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट नहीं; सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

प्रीति चौहान को पत्रकारतिा के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. प्रिंट मीडिया के साथ टीवी चैनल का अनुभव भी है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद प्रीति चौहान ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने हिंदुस्थान समाचार (न्यूज एंजेसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म), अमर उजाला, इंडिया वॉच और श्रीन्यूज जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ रिपोर्टिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.प्रीति चौहान से आप PREETI.CHAUHAN@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES