SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले में 9 को आएगा 'सुप्रीम' फैसला, जानें CM धामी ने क्या कहा?

Haldwani News: हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे की भूमि पर कथित अतिक्रमण को लेकर आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सबकी निगाहें टिकीं हैं. 9 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Sep 07, 2026, 06:26 PM IST | Updated: Sep 07, 2026, 06:33 PM IST
Image Credit: AI Image
Join

विनोद कांडपाल/हल्द्वानी: हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में 9 सितंबर का दिन बेहद अहम होने जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर 9 सितंबर को सुनवाई होनी है. इसी दिन फैसले की उम्मीद भी जताई जा रही है. सभी की नजरें सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी है.  

30 हेक्टेयर जमीन पर कथित अतिक्रमण का मामला 
मामला रेलवे की करीब 30 हेक्टेयर जमीन पर कथित अतिक्रमण से जुड़ा है. बताया जा रहा है कि अतिक्रमण की जद में 3,500 से ज्यादा मकान हैं. अगर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होती है तो इसका असर करीब 5,236 परिवारों पर पड़ने की संभावना है. वहीं, हजारों लोगों के प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं.

प्रशासन को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए 
सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले को देखते हुए गृह विभाग ने नैनीताल जिला पुलिस और प्रशासन को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए हैं. संवेदनशील इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहने को कहा गया है. अब सभी की नजरें 9 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं.  फैसला क्या आता है और उसका बनभूलपुरा के हजारों परिवारों पर क्या असर पड़ेगा? इस पर हर किसी की नजर है.

सीएम धामी ने क्या कहा? 
बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है. मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने पूरी ताकत के साथ पैरवी की है. प्रशासन को जो भी सुप्रीम कोर्ट से निर्देश दिए गए हैं, उन पर काम किया गया है और भविष्य में भी सुप्रीम कोर्ट से जो भी निर्देश होगा, उसका पालन किया जाएगा. इसके लिए प्रशासन पूरी तरीके से तैयार है और कार्य कर रहा है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES