SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सीएम धामी का बड़ा तोहफा: पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में MBBS की 50 सीटों पर मिली मान्यता

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में लंबे समय से एमबीबीएस की 50 सीटों पर मान्यता की मांग की जा रही थी. सीएम धामी ने अपने जन्मदिन पर बड़ी सौगात दे दी है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Sep 16, 2026, 07:36 PM IST | Updated: Sep 16, 2026, 07:40 PM IST
Image Credit: CM Pushkar Singh Dhami
Join

Pithoragarh Medical College: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन पर पिथौरागढ़वासियों को बड़ी सौगात दी है. सीएम धामी ने पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में MBBS की 50 सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ कर दिया है. लंबे समय से पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज को मान्यता मिलने का इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है.

एमबीबीएस की मान्यता मिली 
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग यानी NMC ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ को शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए MBBS की 50 सीटों की मान्यता दे दी है. इस संबंध में आयोग की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है. अब जल्द ही मेडिकल कॉलेज में MBBS की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है.

50 सीटों के लिए मांगी गई थी मान्यता 
दरअसल, प्रदेश सरकार की ओर से पिथौरागढ़ और रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में MBBS की कुल 100 सीटों पर शैक्षिक सत्र शुरू करने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को प्रस्ताव भेजा गया था. इसके बाद आयोग की टीम ने दोनों मेडिकल कॉलेजों का निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां पाए जाने के चलते प्रारंभिक स्तर पर मान्यता नहीं दी गई थी.

कमियों को दूर किया जा रहा 
इसके बाद सरकार और मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से कमियों को दूर करने का प्रयास किया गया और दोबारा निरीक्षण की अपील की गई. दोबारा किए गए निरीक्षण के बाद अब पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज को 50 MBBS सीटों की मान्यता मिल गई है.

पिथौरागढ़ की स्वास्थ्य सुविधाओं को होगा फायदा 
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल एके सिंह ने बताया कि कॉलेज को मान्यता मिलने से पिथौरागढ़ की स्वास्थ्य सुविधाओं को काफी फायदा मिलेगा. उन्होंने बताया कि वर्तमान में कॉलेज में 19 प्रोफेसरों की नियुक्ति हो चुकी है, जो मेडिकल छात्रों को पढ़ाएंगे.

मेडिकल कॉलेज में बढ़ाई जा रहीं सुविधाएं 
प्रिंसिपल ने यह भी बताया कि मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं और आवश्यक उपकरणों को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जो कमियां अभी बाकी हैं, उन्हें आगामी वित्तीय वर्ष तक पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि 2027-28 के शैक्षिक सत्र में MBBS की 100 सीटों के लिए भी राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग से मान्यता मिल सकती है.

प्रोफेसरों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी 
वहीं, प्रोफेसरों की नियुक्ति को लेकर भी प्रक्रिया लगातार जारी है. प्रिंसिपल के मुताबिक, हर सप्ताह प्रोफेसरों के इंटरव्यू लिए जा रहे हैं और जल्द ही अन्य रिक्त पदों पर भी नियुक्तियां पूरी कर ली जाएंगी. पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज को मिली 50 सीटों की मान्यता के बाद स्थानीय लोगों में भी खुशी का माहौल है. लंबे समय से मेडिकल कॉलेज में MBBS की पढ़ाई शुरू होने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि, 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले मेडिकल कॉलेज को मिली यह मान्यता राजनीतिक रूप से भी चर्चा का विषय बन सकती है.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES