App

हरिद्वार में IB के एसपी सीपी नौटियाल पर फायरिंग, ड्राइवर ने माथे के पास से चलाई गोली, बाल-बाल बची जान

हरिद्वार में इंटेलिजेंस ब्यूरो के एसपी सीपी नौटियाल पर उनके ही चालक ने गोली चला दी. गोली एसपी के माथे के पास से निकल गई, हमले में वह गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

हरिद्वार में IB के एसपी सीपी नौटियाल पर फायरिंग, ड्राइवर ने माथे के पास से चलाई गोली, बाल-बाल बची जान
Image Credit: IB के SP पर उनके ही चालक ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे अधिकारी (File-Photo)

उत्तराखंड के हरिद्वार में 21 नवंबर शनिवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के एसपी सीपी नौटियाल पर उनके ही ड्राइवर ने गोली चला दी. बताया जा रहा है कि गोली एसपी के माथे के पास से निकल गई. इस हमले में एसपी सीपी नौटियाल गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. घटना के बाद पुलिस महकमे और संबंधित विभाग में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में घायल अधिकारी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर एसपी सीपी नौटियाल से नाराज चल रहा था. इसी नाराजगी के चलते उसने कथित तौर पर उन पर गोली चलाई है. हालांकि, अभी तक हमले के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. ड्राइवर की भूमिका, हमले की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.

खबर अपडेट हो रही है...

रिपोर्ट: राकेश रंजन

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More