)
Gold Rate Prediction: ग्लोबल मार्केट से लेकर घरेलू सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में भूचाल आया हुआ है. सोना अपने ऑल टाइम हाई से करीब 60000 रुपये, तो चांदी 2.72 लाख रुपये तक गिर चुकी. साल 2026 में सोना 34%, चांदी 66% तक फिसल गई है. ऐसे खरीदारी करने वाले लोगों के मन में बस यही सवाल है कि खरीदारी कब करें ? क्या सोना और सस्ता होने वाला है?
14 महीनों के निचले स्तर पर पहुंच चुका सोना अभी और गिरने वाला है. ये दावा हम नहीं, बल्कि कई रिसर्च फर्म और ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी अलग दावे कर रहे हैं. उनका मानना है कि सोने की गिरती कीमतों के बीच कुछ बड़े खिलाड़ी घात लगाकर बैठे हैं, उनकी नजर खरीदारी के सही मौके की तलाश पर है. मतलब साफ है कि सोना अभी और गिरने वाला है.

रॉबर्ट ने सोशल मीडिया एक्स पर लंबे पोस्ट के लिए सोने में और गिरावट और खरीदारी के सही मौके की बात लिखी है. उनकी बातों से संकेत मिलता है कि गोल्ड अभी और गिरने वाला है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व और बॉन्ड मार्केट की नीतियों की बदौलत सोने में और गिरावट की गुंजाइश बची हुई है. कियोसाकी का अनुमान शॉर्ट टर्म में गिरावट, लेकिन लॉन्ग टर्म में तेजी पर कायम है. उनका अनुमान है कि अगले 5 साल में सोना 35,000 डॉलर प्रति औंस के ऐतिसाहिक आंकड़े को छू सकता है.
सोने की कीमतों में जारी गिरावट के बाद हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर ये गिरावट कहां जाकर रुकने वाली है. इसे लेकर अलग-अलग ब्रोकरेज फर्म का अनुमान अलग-अलग है. Nirmal Bang और SMC ब्रोकरेज फर्म का अनुमान है कि सोने को 1.25 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर सपोर्ट मिल सकता है. जबकि वेंचर सिक्योरिटीज का मानना है कि सोने के लिए सपोर्ट प्राइस 1.24 लाख रुपये हो सकता है.
कोटक नियो ने इसे 1.22 लाख रुपये रखा है, जबकि Kedia एडवाइजरी ने 1.21 लाख रुपये का अनुमान रखा है. हालांकि इन सबके मुकाबले Prabhudas Lilladher ने सोने की कीमत को 1.17 लाख रुपये पर सपोर्ट मिलने की उम्मीद जताई है. इसी तरह से LKP सिक्योरिटीज ने 1.15 लाख रुपये पर सोने को सपोर्ट मिलने का अनुमान जताया है. यानी सोने में फिलहाल और गिरावट की उम्मीद की जा रही है.
CRASH: Good or Bad? Gold, silver, Bitcoin, crashing. Weak hands selling. Strong hands waiting to buy? I am most excited about Bitcoin’s crash. Waiting to buy more. Why? Many reasons such as incompetence in FED, Banks, and Bond markets. America’s debt only to grow bigger as Banksters steal our wealth via their system legally. Yet by design, there will only be 21 million Bitcoins, in total, and approximately 20 million have already by mined. As far as I know, there has never been a “money” such as Bitcoin ever before. I am wondering what will happen when 21st Bitcoin is mined? With price of Bitcoin crashing, I can’t wait to buy more coins… just because only 21 million are ever to be mined. It could be a “nothing burger”…. or the best money I’ve ever spent. What do you think? Take care….
— Robert Kiyosaki (@theRealKiyosaki) November 20, 2026