SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'चिल्लाई नहीं होती तो ले जाते...' देहरादून में स्कूटी सवार महिला को कार में खींचने की कोशिश, रोंगटे खड़े कर देगा CCTV!

Dehradun Kidnapping case: देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक महिला के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है. नालापानी चौक स्थित सहस्त्रधारा रोड पर हुई इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Sep 25, 2026, 01:50 PM IST | Updated: Sep 25, 2026, 02:09 PM IST
Image Credit: Dehradun woman abduction
Join

राम अनुज/देहरादून: राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक महिला के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। नालापानी चौक स्थित सहस्त्रधारा रोड पर हुई इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

जबरन कार में खींचने की कोशिश
जानकारी के मुताबिक, महिला सुबह करीब 6:45 बजे अपनी बेटी को कॉलेज बस के लिए छोड़ने के बाद स्कूटी से घर लौट रही थी. इसी दौरान नालापानी चौक के पास एक काले रंग की स्विफ्ट कार सवार युवकों ने महिला की स्कूटी को रोक लिया.आरोप है कि युवकों ने महिला को जबरन कार में खींचने की कोशिश की.

महिला के विरोध के बाद भागे युवक
महिला ने इसका विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुनकर आसपास के लोगों को अपनी ओर आता देखकर और पकड़े जाने के डर से युवक अपनी  कार में  तेजी से फरार हो गए. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

तीन पुलिस टीमें गठित
घटना के बाद महिला ने रायपुर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सीओ रायपुर वंदना वर्मा के मुताबिक, आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं.

पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है. वायरल फुटेज के आधार पर कार और उसमें सवार युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. फिलहाल पुलिस घटना के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

विभिन्न शहरों में बढ़ती घटनाएं और जमुई का मामला
देश के अलग-अलग शहरों में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर इस तरह की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं.अभी हाल ही में बिहार के जमुई में भी कोचिंग से लौट रही छात्रा के साथ सरेराह हुई बदसलूकी और छेड़खानी का खौफनाक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया. देहरादून से लेकर जमुई तक, सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को निशाना बनाए जाने की ये घटनाएं दर्शाती हैं कि अलग-अलग शहरों में मनचलों और अपराधियों का मनोबल किस कदर बढ़ा हुआ है, जिस पर कड़े और सख्त प्रशासनिक कदम उठाने की सख्त जरूरत है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES