यूपी चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल: योगी सरकार ने 18 IPS अफसरों का किया तबादला, देखें पूरी लिस्ट
IPS Transfer in UP: सीएम योगी ने सोमवार को आईएएस अफसरों का तबादला किया था. मंगलवार को 18 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है.
IPS Transfer in UP: यूपी की योगी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल कर दिया है. आईएएस अफसरों के बाद सीएम योगी ने 18 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है. डॉ. सतीश कुमार को सेनानायक, 01 वाहिनी एसएसएफ लखनऊ बनाया गया है. वहीं, संजीव सुमन को पुलिस अधीक्षक यूपीएसआईएफएस लखनऊ बनाया गया है.
समीर सौरभ पुलिस अधीक्षक सीआईडी बने
2014 बैच के आईपीएस समीर सौरभ को पुलिस अधीक्षक सीआईडी से सेनानायक, 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर भेजा गया है. 2016 बैच के आईपीएस आशुतोष द्विवेदी को पुलिस अधीक्षक एपीटीसी सीतापुर से पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना अयोध्या भेजा गया है. 2017 बैच के आईपीएस आनंद कुमार द्वितीय को पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना बरेली से पुलिस अधीक्षक सीआईडी लखनऊ बनाया गया है.
शशि शेखर सिंह सेनानायक 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर बनाए गए
2018 बैच के आईपीएस संजय राय को पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना अयोध्या से पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू लखनऊ बनाया गया है. शशि शेखर सिंह को सेनानायक, 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर बनाया गया है. वंशराज सिंह यादव को सेनानायक, 03 वाहिनी एसएसएफ प्रयागराज भेजा गया है. राजकुमार को पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान बनाया गया है. प्रीतिबाला गुप्ता को पुलिस अधीक्षक एटीएस लखनऊ बनाया गया है.
देवेश कुमार शर्मा पुलिस अधीक्षक खाद्य प्रकोष्ठ बनाए गए
कमल किशोर को पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू लखनऊ बनाया गया है. देवेश कुमार शर्मा को पुलिस अधीक्षक खाद्य प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश लखनऊ बनाया गया है. राहुल मिठास को पुलिस अधीक्षक तकनीकी सेवाएं लखनऊ बनाया गया है. डॉ. कृष्ण गोपाल को पुलिस अधीक्षक पीटीसी मुरादाबाद बनाया गया है. शोएब इकबाल को पुलिस अधीक्षक यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ बनाया गया है. पवित्र मोहन त्रिपाठी को पुलिस अधीक्षक आरटीसी चुनार मीरजापुर बनाया गया है.