SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

UPPSC PCS 2025: आज से पीसीएस का इंटरव्यू शुरू, 2297 अभ्यर्थियों की किस्मत का होगा फैसला; जानें पूरा शेड्यूल

UPPSC PCS 2025 Interview News: उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग (UPPSC) की ओर से प्रयागराज में पीसीएस 2025 का इंटरव्यू आज से शुरू हो गए हैं, जो 24 अक्टूबर तक लगातार चलने वाला है. मुख्य परीक्षा (Mains) में सफल हुए कुल 2,297 अभ्यर्थी इस इंटरव्यू प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे. इंटरव्यू रोजाना दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह 9:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगी. आयोग ने कुल 28 तरह के 814 पदों के लिए भर्ती का ब्यौरा जारी किया है.

Written By Pooja Singh
Published: Sep 28, 2026, 10:12 AM IST | Updated: Sep 28, 2026, 10:39 AM IST
Join

UPPSC PCS 2025 Interview News/ मो. गुफरान: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की पीसीएस परीक्षा 2025 के अंतिम और सबसे अहम पड़ाव यानी इंटरव्यू की घड़ी आ गई है. आयोग परिसर के सरस्वती भवन में आज से इंटरव्यू की शुरुआत हो गई है. 24 अक्टूबर 2026 तक चलने वाली इस प्रक्रिया में कुल 19 कार्यदिवसों के भीतर अभ्यर्थियों का मूल्यांकन किया जाएगा, जिसके लिए रोजाना दो अलग-अलग पालियां तय की गई हैं.

सुबह 8 बजे रिपोर्टिंग, दो शिफ्टों में चलेगा इंटरव्यू
पहली पाली की शुरुआत सुबह 9:30 बजे से होगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह 8:00 बजे ही आयोग परिसर में उपस्थिति दर्ज करानी होगी. वहीं, दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगी, जिसके अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग का समय दोपहर 12:30 बजे रखा गया है. बायोमेट्रिक और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए अभ्यर्थियों का समय से पहुंचना बेहद जरूरी है.

814 पदों के लिए कड़ा मुकाबला, एक सीट पर 3 दावेदार
पीसीएस मुख्य परीक्षा में कुल 10,284 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था. आयोग ने 17 सितंबर 2026 को पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित हुआ था. इसके बाद आयोग ने 812 पदों के लिए कुल 2297 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित कर दिया है. इस बार 28 अलग-अलग श्रेणियों के कुल 814 पदों पर भर्ती होनी है, जिसमें एसडीएम (34 पद), डिप्टी एसपी (56 पद) और नायब तहसीलदार (105 पद) जैसे प्रशासनिक पद हैं. इन 814 में से 2 पदों का चयन सीधे मुख्य परीक्षा के अंकों से होगा, जबकि अन्य 812 पदों का भविष्य इसी इंटरव्यू टेबल पर तय होने जा रहा है.
 
छोटी भूल पड़ सकती है भारी
आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए स्पष्ट हिदायत जारी की है कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी.

चेकलिस्ट जरूर जांचें: उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक अभिलेखों (अंकतालिकाओं व डिग्रियों) के साथ-साथ आरक्षण से संबंधित (EWS, जाति, दिव्यांगता जैसे) सभी मूल प्रमाण पत्र (Original Documents) दिखाने होंगे.

वेबसाइट प्रारूप: आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी निर्धारित फॉर्मेट वाले पीडीएफ ही मान्य होंगे.

रद्द हो सकती है उम्मीदवारी: अगर कोई अभ्यर्थी इंटरव्यू के समय मांगे गए आवश्यक दस्तावेज दिखाने में असफल रहता है, तो उसे इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल होने की परमिशन नहीं दी जाएगी.

सालों की कठिन मेहनत, प्री और मेन्स की बाधाओं को पार करने के बाद अब अभ्यर्थियों और राज्य प्रशासन के बीच सिर्फ इंटरव्यू टेबल का फासला बचा है. दबाव में सही फैसले लेने की क्षमता और सटीक व्यक्तित्व का यह मूल्यांकन 812 पदों की किस्मत तय करेगा. प्रयागराज में आज से शुरू हुई यह गहमागहमी 24 अक्टूबर को नतीजों के साथ थमेगी, जिसके बाद राज्य को प्रशासनिक सेवा के नए सितारे मिलेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES