)
प्रदेश की योगी सरकार युवाओं के उत्थान को लेकर प्रतिबद्ध है. सीएम योगी आदित्यनाथ सोशल मीडिया पर अपने भाव प्रकट किए हैं. उन्होंने 'एक्स' पर कहा आज का युवा अपनी प्रतिभा और परिश्रम से दुनिया में आगे बढ़ना चाहता है, उसे केवल अवसर और आधुनिक संसाधन चाहिए. डबल इंजन सरकार की ओर से अब तक 60 लाख से अधिक युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट प्रदान किए गए हैं. इसी क्रम में आज लखनऊ से 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट के वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ होगा.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले की सरकारों ने उत्तर प्रदेश में युवाओं के भविष्य की चिंता करने के बजाय उन्हें जाति, क्षेत्र और परिवारवाद की राजनीति में उलझाए रखा. इतना ही नहीं उनकी प्रतिभा को तकनीक का साथ देने की कोई ठोस पहल नहीं हुई.
25 लाख अतिरिक्त टैबलेट का होगा वितरण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने इस स्थिति को बदला। 'डिजिटल इंडिया' के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना के माध्यम से अब तक 60 लाख से अधिक युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट प्रदान किए गए हैं. इसी यात्रा के अंतर्गत आज लखनऊ से 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट के वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ होगा.
मुख्यमंत्री योगी ने लिखा कि हमारा प्रयास है कि संसाधनों का अभाव किसी युवा की प्रतिभा के आड़े न आए और उत्तर प्रदेश का हर नौजवान अपनी मेहनत से सफलता की नई कहानी लिखे, सभी लाभार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं. बता दें कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले 60 लाख से अधिक युवाओं को टैबलेट प्रदान किया जाएगा. 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भी योगी सरकार ने स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण किया था.