App

उत्तराखंड में महिलाएं बन रहीं आर्थिक रूप से सक्षम: सरकारी योजनाएं बनी मददगार, सीएम धामी का बड़ा दावा

सीएम धामी कालाढूंगी में आयोजित नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी.

उत्तराखंड में महिलाएं बन रहीं आर्थिक रूप से सक्षम: सरकारी योजनाएं बनी मददगार, सीएम धामी का बड़ा दावा
Image Credit: File Photo

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है. ताकि उन्हें रोजगार और बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सकें. महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें, इसके लिए सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही हैं. अकेले लखपति दीदी योजना के राज्य की 3 लाख से अधिक महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हुई हैं. इन योजनाओं का मकसद महिलाओं की आय बढ़ाना है.

नारी शक्ति सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम धामी

दरअसल, सीएम धामी कालाढूंगी में आयोजित नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे. यहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत सीधा आरक्षण देने के फैसले को महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना से प्रदेश की 3 लाख से अधिक महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं. इस योजना का उद्देश्य महिलाओं की आय बढ़ाना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है.

उत्तराखंड में 70 हजार से ज्यादा स्वयं सहायता समूह संचालित

सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह संचालित हो रही हैं. इसके जरिए महिलाओं को स्वरोजगार और आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इन समूहों के जरिए महिलाएं विभिन्न आर्थिक गतिविधियों से जुड़कर अपनी आय बढ़ा रही हैं. एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत महिलाओं को 75 फीसदी तक अनुदान दिया जा रहा है. इन योजनाओं से महिलाएं खुद का व्यापार शुरू कर सकती हैं.

सरकार इन योजनाओं को दे रही बढ़ावा

महिलाओं को आधुनिक तकनीक और नए रोजगार क्षेत्रों से जोड़ने के लिए सरकार ड्रोन दीदी, सोलर सखी और सशक्त बहना जैसी योजनाओं को बढ़ावा दे रही है. इन पहलों के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Gunateet Ojha

Gunateet Ojha

गुणातीत ओझा ज़ी न्यूज डिजिटल में एसोसिएट न्यूज एडिटर हैं. वर्तमान में ज़ी न्यूज डिजिटल के उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजिटल को लीड कर रहे हैं. वह दिसंबर 2021 में ज़ी न्यूज से जुड़े. देश-दुनिया और राजनीतिक खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. इससे पहले एनडीटीवी डिजिटल, लाइव हिन्दुस्तान डिजिटल, लोकमत डिजिटल, जागरण डॉट कॉम, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, हिन्दुस्तान अखबार, दैनिक जागरण अखबार के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More