App

UP Weather Alert: यूपी में थमेगा बारिश का दौर, 29 सितंबर से साफ होगा मौसम; तेजी से बढ़ेगा पारा, लौटेगी उमस भरी गर्मी

UP Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से मूसलाधार बारिश और जलभराव की मार झेल रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने बड़ी राहत की खबर दी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 29 सितंबर को लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी समेत मध्य, पूर्वी और बुंदेलखंड के अधिकांश जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा. ऐसे में जानिए आपके शहर में मौसम कैसा रहने वाला है?

 UP Weather Alert: यूपी में थमेगा बारिश का दौर, 29 सितंबर से साफ होगा मौसम; तेजी से बढ़ेगा पारा, लौटेगी उमस भरी गर्मी
Image Credit: Uttar Pradesh Weather

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले हफ्ते हुई झमाझम बारिश के बाद अब मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. प्रदेश में लगातार हो रही बारिश, जलभराव और ठंडक से जूझ रहे प्रदेशवासियों को अब राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 29 सितंबर से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा.

29 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 29 सितंबर को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों के लिए कोई भी भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

पश्चिमी यूपी का मौसम
मंगलवार को मौसम सामान्य रहेगा और कहीं-कहीं हल्की बौछारें या गरज-चमक देखने को मिल सकती है, लेकिन भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है.

पूर्वी यूपी का मौसम
पूर्वी यूपी के मौसम की बात करें तो यहां भी भारी बारिश की चेतावनी से राहत रहेगी. केवल कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश या गरज-चमक के आसार हैं.

आज इन जिलों में हो सकती है हल्की बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, चंदौली, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, बस्ती और सिद्धार्थनगर में हल्की-फुल्की छिटपुट बारिश दर्ज की जा सकती है.

10 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, फिर सताएगी उमस
बारिश थमते ही प्रदेश में एक बार फिर गर्मी और उमस की वापसी होने जा रही है.

अधिकतम और न्यूनतम तापमान का हाल
अधिकतम तापमान की बात करें तो आने वाले 3 दिनों में दिन के अधिकतम तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना है. वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो रात के तापमान में भी अगले 3 दिनों के दौरान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल देखा जा सकता है.

जानिए आने वाले दिनों का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर की शुरुआत साफ और सूखे मौसम के साथ होगी. 30 सितंबर को पश्चिमी यूपी में मौसम पूरी तरह सूखा रहेगा, जबकि पूर्वी यूपी में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. 1 से 3 अक्टूबर तक पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम एकदम साफ और शुष्क रहेगा. इस दौरान बारिश के कोई आसार नहीं हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More