SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

UP Weather Update: 26-27 सितंबर को यूपी में भारी बारिश और आंधी का 'रेड अलर्ट', 70 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

UP Weather Alert: मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है. 26 और 27 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है. अगर आप घर से बाहर निकलने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको पहले मौसम अपडेट जरूर देख लेना चाहिए जानिए आपके शहर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?

Written By Preeti Chauhan
Published: Sep 26, 2026, 05:57 AM IST | Updated: Sep 26, 2026, 06:38 AM IST
Image Credit: UP Weather 26 September 2026
Join

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बिगड़ने वाला है.  भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और क्षेत्रीय मौसम केंद्र लखनऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, 26 और 27 सितंबर को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. .यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका के चलते स्कूल बंद किए गए हैं.

पूर्वी यूपी में 'भारी से बहुत भारी' बारिश का खतरा
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के ऊपर बने अवदाब (Depression) के उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने के कारण यूपी में मानसूनी गतिविधियां तेज हुई हैं. इसके प्रभाव से 26 सितंबर (शनिवार) को पूर्वांचल में कई जगहों पर अति भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिनके झोंके 50 से 70 किमी/घंटा तक पहुंच सकते हैं. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है.

59 जिलों में रहेगा मौसम खराब
59 जिलों में मौसम खराब रहने की आशंका है. इनमें कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, मेरठ, बरेली, रामपुर आदि शामिल हैं.

इन जिलों में रेड अलर्ट
श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर.

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, कासगंज, मैनपुरी, इटावा और औरैया.

27 सितंबर को भी जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम का यह असर 27 सितंबर को भी बना रहेगा. पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में हल्की से मध्यम बौछारों के साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

28 सितंबर से मिलेगी राहत
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 26 और 27 सितंबर को अलर्ट की स्थिति रहने के बाद 28 और 29 सितंबर से मौसम साफ होने लगेगा. इन दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने कोई भी चेतावनी (Alert) जारी नहीं की है.

24 सितंबर को इन जिलों में दर्ज हुई सबसे ज्यादा बारिश
हाल ही में 24 सितंबर को भी प्रदेश के कई जिलों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई थी:
तुलसीपुर: 85 मिमी
ककरहा: 83.4 मिमी
कैसरगंज: 78 मिमी
बस्ती: 77 मिमी
बांसी: 75.7 मिमी
गोंडा: 74.2 मिमी
बलरामपुर: 69.2 मिमी

मौसम विभाग ने खासकर पूर्वांचल और तराई क्षेत्र के निवासियों को आकाशीय बिजली और तेज हवाओं से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

मौसम बदलने की मुख्य वजह
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उससे सटे ओडिशा के ऊपर बना 'अवदाब' (Deep Depression) उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है.  इसी मौसमी तंत्र के प्रभाव के कारण उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी की गतिविधियों में तेजी आई है.

सुरक्षा एवं बचाव के लिए जारी एडवाइजरी
किसानों के लिए सलाह है कि तेज हवाओं और बारिश की संभावना को देखते हुए फसलों में सिंचाई तुरंत बंद कर दें. खेतों में जमा अतिरिक्त पानी को निकालने के लिए नालियों को साफ रखें. कमजोर फसलों और नए पौधों को बांस या लकड़ी के सहारे बांधें ताकि तेज हवाओं से नुकसान न हो.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES