SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

UP Weather Update: यूपी से मानसून की विदाई! छाते-रेनकोट रखें अंदर, अब खिलने लगी धूप और लगेगी गुलाबी ठंड

UP Aaj Ka Mausam: यूपी में मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में गरज-चमक संग बारिश की आशंका नहीं जताई है. मौसम विभाग का कहना है कि अक्टूबर के पहले हफ्ते में मानसून की वापसी हो जाएगी. ऐसे में जानिए अगले कुछ दिन मौसम कैसा रहने वाला है?

Written By Pooja Singh
Published: Oct 01, 2026, 06:16 AM IST | Updated: Oct 01, 2026, 06:25 AM IST
Join

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. बीते दिनों राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश के बाद अब मेघों ने अपनी विदाई की तैयारी कर ली है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश में बारिश का दौर थमने की शुरुआत हो चुकी है. आने वाले दिनों में पूर्वी से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है.

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग का कहना है कि आज से यूपी में बारिश का दौर थमने लगा है. आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी, दोनों ही क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने वाला है. बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर के बीच पश्चिमी यूपी में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है.  

मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ से गुजर रही विदाई की रेखा
भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून के पीछे हटने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह से अनुकूल बनी हुई हैं. फिलहाल मानसून की वापसी की रेखा उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ के आसपास से होकर गुजर रही है. यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि अगले 2 से 3 दिनों के भीतर प्रदेश के बाकी बचे हिस्सों से भी मानसून पूरी तरह विदा हो जाएगा. अक्टूबर के पहले सप्ताह यानी 1 से 6 अक्टूबर के दौरान प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना न के बराबर है.

दिन में चढ़ेगा पारा, रातों में बढ़ेगी ठंडक
मानसून के विदा होते ही प्रदेश के मिजाज और हवा के पैटर्न में साफ बदलाव देखने को मिलेगा. बारिश की गतिविधियां थमने से बादलों का पहरा हटेगा, जिससे धूप खिलेगी और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. भले ही दिन में हल्की गर्मी महसूस हो, लेकिन रातों में गुलाबी ठंड का एहसास धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा. यह बदलते मौसम का दौर लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत देने वाला है.

किसानों के लिए राहत की बड़ी खबर
उत्तर उत्तर-पश्चिम भारत में अब किसी बड़े मानसूनी सिस्टम के सक्रिय होने की उम्मीद नहीं है. यह खबर प्रदेश के किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. अब वे बिना किसी बारिश के डर के अपनी कटी हुई फसलों का सुरक्षित भंडारण कर सकेंगे और खेती-किसानी से जुड़े अगले कामों को बिना किसी रुकावट के निपटा सकेंगे.

कुल मिलाकर, उत्तर प्रदेश में अब छाते और रेनकोट पैक करके अलमारी में रखने का समय आ गया है. उत्तर प्रदेश अब मानसून को अलविदा कहकर एक खुशनुमा और सुहावने मौसम के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है, जहां हल्की चमकीली धूप और ठंडी रातों का दोहरा आनंद मिलने वाला है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES