SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

यूपी में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, सुबह-सुबह कोहरा करेगा परेशान, इटावा-कानपुर में 8.4°C पहुंचा पारा

यूपी में 28 और 29 नवंबर को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इटावा-कानपुर में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री पहुंचा। अगले सात दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं.

Written By Preeti Chauhan
Published: Nov 28, 2026, 06:01 IST | Updated: Nov 28, 2026, 06:10 IST
Image Credit: UP Weather Update
Join

लखनऊ: नवंबर जाते-जाते यूपी में ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. दिन में धूप तो अभी भी चुभ रही है, लेकिन रात होते ही ठिठुरन बढ़ जा रही है. सुबह उठो तो चारों तरफ कोहरे की चादर. मौसम वालों का कहना है, 28 और 29 नवंबर की सुबह सबसे ज्यादा सतर्क रहने वाली है. पश्चिमी यूपी हो या पूर्वी यूपी, कई जगह घना कोहरा छा सकता है. इसलिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है.

पश्चिमी यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

पश्चिमी यूपी में अगले सात दिन मौसम बिल्कुल सूखा रहेगा. बारिश का कोई चांस नहीं है. लेकिन 28 और 29 नवंबर की सुबह यहां घना कोहरा छाने की पूरी संभावना है. मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, अलीगढ़, मुरादाबाद साइड के लोगों को सुबह सफर में दिक्कत हो सकती है. 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट तो नहीं है, लेकिन सुबह-सुबह हल्का-मध्यम कोहरा बना रहेगा. मुजफ्फरनगर में तो अभी से रात का पारा 9.5 डिग्री तक पहुंच गया है.

पूर्वी यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

पूर्वी यूपी में भी हाल कुछ ऐसा ही है. गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, बस्ती, अयोध्या साइड में 28 और 29 नवंबर को सुबह घना कोहरा छा सकता है. यहां भी येलो अलर्ट जारी है.  बस्ती में रात का पारा 9.6 डिग्री तक गिर गया है, ठंड साफ महसूस हो रही है. प्रयागराज में दिन का पारा 28.2 डिग्री रहा, यानी दिन में अभी भी धूप में गर्मी लगेगी. 30 नवंबर के बाद यहां भी घने कोहरे का अलर्ट नहीं है, लेकिन सुबह का हल्का कोहरा रोज रहेगा।.

कहां कितनी ठंड?

सबसे ज्यादा ठंड इस बार इटावा और कानपुर में पड़ी. दोनों जगह रात का पारा गिरकर 8.4 डिग्री तक आ गया. हरदोई में 9 डिग्री, मुजफ्फरनगर में 9.5 और बस्ती में 9.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ. मतलब, रात में अब रजाई के बिना काम नहीं चलेगा. दिन में अभी भी गर्मी का अहसास. रात की ठंड के उल्टा, दिन में अभी भी गर्मी लग रही है. झांसी-बांदा में दिन का पारा 29 डिग्री तक पहुंच गया. आगरा में 28.3, उरई और प्रयागराज में 28.2 डिग्री रहा. दोपहर में धूप में बैठो तो ठंड गायब।.

आगे क्या? बारिश होगी?

फिलहाल बारिश का कोई सीन नहीं है. अगले सात दिन मौसम सूखा ही रहेगा. 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट भी नहीं है, लेकिन सुबह-सुबह हल्का-मध्यम कोहरा बना रहेगा.

सुबह निकल रहे हैं तो ये ध्यान रखें

कोहरे में गाड़ी धीरे चलाएं, फॉग लाइट जलाकर रखें. सुबह जल्दी निकलना हो तो गर्म कपड़े जरूर पहनें. खासकर हाईवे और रेल सफर करने वालों को थोड़ा टाइम लेकर चलना चाहिए, क्योंकि 28-29 को विजिबिलिटी काफी कम रह सकती है.

कंबल से काम नहीं चलेगा, निकाल लें रजाई, यूपी में बढ़ने लगी ठिठुरन! 25 जिलों में घने कोहरे की अलर्ट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान को पत्रकारतिा के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. प्रिंट मीडिया के साथ टीवी चैनल का अनुभव भी है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद प्रीति चौहान ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने हिंदुस्थान समाचार (न्यूज एंजेसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म), अमर उजाला, इंडिया वॉच और श्रीन्यूज जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ रिपोर्टिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.प्रीति चौहान से आप PREETI.CHAUHAN@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES