)
बिहार में कड़ाके की सर्दी की शुरुआत हो गई है. सुबह-सुबह गांवों में अब लोग ठंड से राहत पाने के लिए अलाव का सहारा लेने लगे हैं. सुबह से ही कई जिलों में हल्का कोहरा छाया हुआ है. बीते दिन भी पूरे राज्य में मौसम का हाल कुछ ऐसा ही देखने को मिला. कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. सबसे न्यूनतम तापमान अरवल में दर्ज किया गया, जो कि 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज, 28 नवंबर, 2026 को पूरे बिहार का मौसम कैसा रहने वाला है?
मौसम विभाग के अनुसार, आज , 28 नवंबर 2026 को बिहार के मौसम में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहने वाला है और बारिश की कोई संभावना नहीं है. सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहने की संभावना है, जिसका असर दृश्यता पर पड़ सकता है. वहीं, दिन में धूप निकलने और रात में हल्की ठंड का असर जारी रहेगा. राज्य के किसी भी जिले के लिए 28 नवंबर से लेकर 3 दिसंबर तक किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है.
तापमान की बात करें, तो अगले 3 से 4 दिनों के दौरान बिहार के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है.
पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा और बेगूसराय में अधिकतम 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर में अधिकतम 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.