App

कंबल-रजाई के साथ हो जाएं ठंड के लिए तैयार: बर्फीली हवाओं के साथ सर्दी की आगमन, उत्तर से दक्षिण तक बिछी कोहरे की चादर

साल खत्म होते ही तापमान गिरने लगा है. मौसम में ठंडक की शुरुआत भी होने लगी है. उत्तर से लेकर दक्षिण तक कड़कड़ाती ठंड और बारिश की शुरुआत होने लगी है. कई जगहों पर घने कोहरे ने आफत मचाई है.

कंबल-रजाई के साथ हो जाएं ठंड के लिए तैयार: बर्फीली हवाओं के साथ सर्दी की आगमन, उत्तर से दक्षिण तक बिछी कोहरे की चादर

Today Weather Update: नवंबर का महीना खत्म होते ही देश के अलग-अलग हिस्सों में सर्दी बढ़ने लगी है. दक्षिण भारत में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने इसको लेकर लक्षद्वीप, कराईकल, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलने की संभावना जताई है.  

उत्तर भारत में भी पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के कुछ इलाकों में सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है. राजस्थान के पूर्वी इलाकों में ठंडी हवा भी चल सकती है. ऐसे में तेज हवाओं के साथ बारिश और कोहरा सुबह-सुबह लोगों की मुसीबत बढ़ा सकता है. इस दौरान तापमान में लढ़क सकता है.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज शनिवार (28 नवंबर 2026) को , तमिलनाडु, पुडुचेरी, माहे, लक्षद्वीप, कराईकल और केरल समेत दक्षिण भारत की कई जगहों पर गरज-चमक होने और बिजली गिरने की संभावना जताई है. आंध्र प्रदेश में भी 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चल सकती है. इसके अलावा राजस्थान समेत उत्तर भारत में कोहरे के साथ शीतलहर चल सकती है.  

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज शनिवार  (28 नवंबर 2026) को यहां घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. राजधानी में आज दोपहर में मौसम साफ रहने का अनुमान है. हालांकि, सुबह के समय कुछ जगहों पर हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है. IMD के मुताबिक, दिल्ली में 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच अधिकतम तापमान रहने वाला है. वहीं न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. सुबह के समय कम विजिबिलिटी के चलते गाड़ी चलाने वालों को सावधानी बरतनी होगी.   

यूपी-बिहार में कोहरा करेगा परेशान

उत्तर प्रदेश में भी आज मौसम शुष्क रहने वाला है. यहां सुबह के समय घना कोहरा छाए रह सकता है. वहीं, कुछ हिस्सों में विजिबिलिटी कम हो सकती है. रात औपर सुबह के समय यहां कोहरा रहने के चलते तापमान लुढ़क सकता है और ठंड का एहसास हो सकता है. 

बिहार की बात करें तो, आज शनिवार ( 28 नवंबर 2026) को यहां मौसम शुष्क रहने वाला है. फिलहाल बिहार में तेज हवाओं या बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. हालांकि, सुबह-शाम यहां ठंड का असर बना रहेगा.  

पहाड़ों में बढ़ेगी ठंड

पहाड़ों की बात करें तो, यहां भी नवंबर का महीना खत्म होने के साथ ही मौसम में भी ठंडक अधिक बढ़ने लगी है. उत्तराखंड में आज शनिवार ( 28 नवंबर 2026) को मौसम शुष्क रहने वाला है. राज्य में भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह-रात के समय ठंडक जरूर देखने को मिल सकती है. ऊंचाई वाले इलाकों में पारा गिर सकता है. हिमाचल प्रदेश में आज घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. यहां 30 नवंबर 2026 तक कोहरे का असर छाए रह सकता है. वहीं, निचले और मैदानी इलाकों में सुबह के समय विजिबिलिटी कम हो सकती है. 28 नवंबर 2026 को भारी बारिश या बर्फबारी को लेकर कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shruti Kaul

Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More