UP Weather: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, पूर्वी यूपी में बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें आने वाले दिनों का हाल
UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग (IMD) के ताजा अनुमान के मुताबिक, आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश और बिजली कड़कने का सिलसिला जारी रहेगा. इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है. जानिए आज और आने वाले दिनों में कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम..
UP Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. 7 से 9 अक्टूबर के बीच कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश या हल्की बौछारें पड़ने के आसार हैं. 7 और 8 अक्टूबर को कुछ जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है. 9 अक्टूबर के बाद फिलहाल मौसम विभाग की ओर से कोई विशेष चेतावनी नहीं है.
यूपी में मौसम कैसा रहेगा?
मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, गाजियाबाद, मोरादाबाद, आगरा, मथुरा, कानपुर, पीलीभीत, बहराइच, बलरामपुर, अंबेदकर नगर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, शाहजहांपुर, रामपुर, उन्नाव, प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़ और मैनपुरी मे भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी. वहीं, इस दौरान लखनऊ में 6 अक्टूबर को को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.
7 से 9 अक्टूबर का मौसम- बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 7 से 9 अक्टूबर के दौरान उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं. विशेष रूप से 7 और 8 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में वज्रपात (बिजली गिरने) की चेतावनी जारी की गई है. हालांकि, 9 अक्टूबर के बाद से मौसम विभाग ने बारिश को लेकर किसी बड़ी चेतावनी का जिक्र नहीं किया है.
तापमान में आएगी गिरावट
मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी दिखाई देगा. अगले चार दिनों में दिन के अधिकतम तापमान में करीब 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. इससे दिन में पड़ रही गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि, यह राहत ज्यादा लंबी नहीं रहने वाली. इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक फिर बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं, रात के न्यूनतम तापमान में अगले करीब सात दिनों तक कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. कुल मिलाकर, यूपी में अगले कुछ दिनों तक कहीं हल्की बारिश तो कहीं मौसम साफ रहने का दौर जारी रहेगा. 11 अक्टूबर से प्रदेश में एक बार फिर मौसम के शुष्क होने के आसार हैं.
अगले कुछ दिनों कैसा रहेगा यूपी का मौसम?
मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, 10 अक्टूबर को प्रदेश में कुछ ही स्थानों पर नाममात्र या बहुत हल्की छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है. इसके बाद 11 अक्टूबर से राज्य भर में मौसम पूरी तरह से शुष्क और साफ हो जाने की संभावना है.
आम लोगों के लिए एडवाइजरी
मौसम विभाग ने तेज हवाओं और बिजली चमकने की स्थिति में लोगों को पेड़ों के नीचे खड़ा न होने और बिजली के उपकरणों से सावधानी बरतने की सलाह दी है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखें तथा खेतों में पानी के उचित निकास की व्यवस्था करें.