SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिन में धूप, रात में बढ़ेगी ठंड...क्या चक्रवात मुरासू का पड़ेगा यूपी पर असर? जानिए मौसम विभाग का नया पूर्वानुमान

यूपी में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलने लगा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार 3 नवंबर को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है.

Written By Preeti Chauhan
Published: Nov 03, 2026, 05:51 AM IST | Updated: Nov 03, 2026, 06:20 AM IST
Image Credit: UP Weather Today
Join

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहा और तेज धूप निकलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 से 4 दिनों तक दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड बढ़ेगी. आइए जानते हैं यूपी का मौसम आज कैसा रहने वाला है.

सुबह घना कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर से कम

मौसम विभाग ने कई जिलों में सुबह हल्के से मध्यम कोहरे का अलर्ट जारी किया है. सोमवार सुबह गाजियाबाद, बलिया, गोरखपुर, बरेली और अमेठी समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा. बलिया और गाजियाबाद में दृश्यता घटकर 50 मीटर से भी कम रह गई, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई.

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम के लिहाज से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मंगलवार को बहुत बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.पश्चिमी यूपी में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है. सुबह कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा दिखाई दे सकता है.पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना है. सुबह के समय धुंध और कोहरे का असर रह सकता है. दिन में धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी महसूस हो सकती है.

क्या चक्रवात मुरासू का पड़ेगा यूपी पर असर?

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात मुरासू का यूपी के मौसम पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा. बारिश थमने के बाद अब दिन में धूप निकलेगी और तापमान बढ़ेगा, जबकि रातें धीरे-धीरे ठंडी होती जाएंगी. मौसम विभाग के मुताबिक कुछ जगहों पर बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है.

बलिया में सबसे ठंडा दिन, इटावा में सबसे ठंडी रात

उत्तर प्रदेश में सोमवार को सबसे कम अधिकतम तापमान बलिया में 28 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान इटावा में 15.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ.

लखनऊ में 5 डिग्री चढ़ा पारा

राजधानी लखनऊ में सोमवार को सुबह हल्का कोहरा रहा, जो दिन चढ़ने के साथ छंट गया. दिनभर धूप और छांव का खेल चलता रहा. इसके बावजूद अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह 30.6 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री रहा.  बीते तीन दिनों में लखनऊ के दिन के तापमान में करीब साढ़े पांच डिग्री का उछाल आया है.

पंखे बंद, निकल गई रजाई; यूपी में कोहरे की एंट्री के साथ बढ़ी ठंड, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES