App

इंटरनेशनल बॉर्डर पर तस्करों का खूनी खेल: त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमला, हथियार छीनकर फरार

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, 'मैं अशाबारी में उपद्रवियों द्वारा हमारे BSF जवानों पर हुए क्रूर हमले की कड़ी निंदा करता हूं. हमारे सुरक्षा बलों के खिलाफ इस तरह की हिंसा पूरी तरह से अस्वीकार्य है. यह हमला चिंता का विषय है, हमलावरों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए. संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर दोषियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.'

इंटरनेशनल बॉर्डर पर तस्करों का खूनी खेल: त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमला, हथियार छीनकर फरार
Image Credit: सांकेतिक तस्वीर( AI)

त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश सीमा के नजदीक सुरक्षा बलों पर हमले का गंभीर मामला सामने आया है. जहां बोक्सानगर के अशाबाड़ी इलाके में तस्करों के नेटवर्क से जुड़े कुछ हमलावरों ने BSF जवानों को निशाना बनाया. बीएसफ की गाड़ी को रोककर जवान पर डंडे बरसाए गए. इस घटनाक्रम में 3 जवान भी घायल हुए हैं. हमलावरों के इस दुस्साहस के बीच भीड़ में मौजूद कुछ लोग वीडियो बना रहे थे. हमलावरों में कुछ महिलाएं भी शामिल थीं. मुख्यमंत्री माणिक साहा ने इस वारदात पर नाराजगी जताते हुए दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. 

हमला चिंता का विषय

हमलावरों बीएसएफ के जवानों के हथियार छीनकर फरार हो गए. इस घटनाक्रम को लेकर 'X' पर लिखी एक पोस्ट में, साहा ने सुरक्षाकर्मियों पर हुए इस हमले को अस्वीकार्य बताते हुए दोषियों से कानून के मुताबिक सख्ती से निपटे जाने की बात कही है.

उन्होंने कहा, 'सुरक्षा बलों के खिलाफ हिंसा की ऐसी घटनाएं पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं और इनकी जितनी निंदा की जाए, कम है. हमारे सुरक्षाकर्मियों पर कोई भी हमला गंभीर चिंता का विषय है. 

इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला ने भी जवान के ऊपर डंडों से ताबड़तोड़ वार किए हैं.

मामले की जांच जारी 

इस अप्रत्याशित और दुस्साहस से भरे घटनाक्रम की जांच जारी है. यह हमला सोमवार की सुबह अशाबारी में हुआ था. जहां कुछ कथित तस्करों के एक समूह ने सीमा सुरक्षा बल की गाड़ी को घेर लिया था. इसके बाद इस पूरे इलाके में काफी तनाव फैल गया था. पुलिस और बीएसएफ ने संबंधित इलाके में चौकसी और निगरानी बढ़ा दी है. प्रशासन का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. इसके साथ ही प्रशासन अब ये भी सुनिश्चित करेगा कि भविष्य में ऐसी घटना की कभी कोई पुनरावृत्ति न हो. इस संवेदनशील सीमावर्ती इलाके का इस्तेमाल नशे और हथियारों की तस्करी के लिए किया जाने का अनुमान है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shwetank Ratnamber

Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More