छोटी दिवाली पर कैसा है यूपी का मौसम? नोएडा में स्मॉग तो कानपुर-लखनऊ में खिली धूप, पढ़ें मौसम अपडेट
यूपी में आज मौसम साफ रहेगा, बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. लखनऊ, नोएडा, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज का तापमान जानिए..
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 7 नवंबर 2026 को मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज राज्य में कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं है. सुबह हल्की ठंडक और हल्की धुंध के साथ दिन की शुरुआत होगी, लेकिन दिन चढ़ते ही अच्छी धूप खिल जाएगी. मौसम विभाग के मुताबिक 10 अक्टूबर से ठंड बढ़ने के आसार है.
जानिए लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 17°C के आसपास रहेगा. आज सुबह हल्का कोहरा छा सकता है, जिससे विजिबिलिटी थोड़ी कम होगी. दिन में धूप खिली रहेगी.
नोएडा, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज का मौसम
चारों बड़े शहरों में भी आज मौसम एक जैसा रहेगा - साफ, धूप वाला और शुष्क रहेगा. नोएडा में अधिकतम तापमान 30°C / और न्यूनतम: 17°C के आसपास रहेगा. आज दिनभर साफ और Sunny रहेगा. सुबह हल्की धुंध / स्मॉग दिख सकता है.वाराणसी में अधिकतम: 31°C / और न्यूनतम: 18°C के आसपास रहेगा. आसमान बिल्कुल साफ रहेगा. शाम और रात में सुहावनी ठंडक महसूस होगी.कानपुरअधिकतम: 31°C / न्यूनतम: 18°Cदिन में तेज धूप, मौसम शुष्कसुबह हल्की धुंध छा सकती है. प्रयागराज में अधिकतम 31°C / के आसपास और न्यूनतम: 19°C के करीब रहेगा. आज मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा. नदियों के किनारे सुबह हल्की ओस और धुंध मिल सकती है.
कोहरा और प्रदूषण को लेकर क्या है अपडेट?
पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में सुबह हल्का कोहरा छाने से दृश्यता कम हो सकती है. आप वाहन चलाते समय सावधानी बरतें वहीं, मौसम शुष्क होने और हवा की रफ्तार धीमी रहने के कारण खासतौर पर नोएडा और दिल्ली-NCR के इलाकों में AQI खराब श्रेणी में बना रह सकता है.
आगे क्या होगा? ठंड और बढ़ेगी?
IMD के मुताबिक, 10 नवंबर के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।9-10 नवंबर के बाद रात के तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट आ सकती है. सुबह और देर रात की ठंडक और बढ़ जाएगीपूरे सप्ताह मैदानी इलाकों में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, मौसम खुला रहेगा. यानी अगले कुछ दिन धूप और हल्की ठंड का मजा रहेगा, लेकिन सुबह-शाम ठंड से बचने के लिए हल्के गर्म कपड़े जरूर रखें.
यूपी में ठंड की एंट्री! धनतेरस पर धूप+कोहरा+रात को ठिठुरन, जानिए आपके जिले के मौसम का हाल