SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रफ्तार ने छीनी चार जिंदगियां, फतेहपुर में जिम जा रहे तीन दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, फर्रुखाबाद में मां की मौत; बेटे की हालत खराब

यूपी के फतेहपुर और फर्रुखाबाद में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. जहां फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन दोस्तों को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया, वहीं फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई.

Written By Pooja Singh
Published: Nov 16, 2026, 13:09 IST | Updated: Nov 16, 2026, 13:13 IST
Join

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बेलगाम रफ्तार का खौफनाक मंजर देखने को मिला है. प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों में भीषण सड़क हादसे हुए. इन हादसों ने चार हंसते-खेलते परिवारों की खुशियां छीन लीं. दोनों ही हादसों में तेज रफ्तार ट्रकों ने काल बनकर लोगों की जिंदगी लील ली. जहां फतेहपुर में जिम जाने के लिए निकले तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं फर्रुखाबाद में दवा लेने कानपुर जा रही एक महिला की जान चली गई, जबकि उसका बेटा और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए.

तीन दोस्तों पर काल बनकर टूटा ट्रक
पहला हादसा फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के नऊवाबाग के पास प्रयागराज रोड (NH-2) पर हुआ. रोज की तरह सुबह तीन दोस्त जिम जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा. नऊवाबाग में पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों युवकों को कुचल दिया. जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया. मृतकों की पहचान 19 वर्षीय स्पर्श गौतम (निवासी चित्रांश नगर), 19 वर्षीय अनुज पाल (निवासी विष्णुपुरी कॉलोनी) और विश्वेश पटेल (निवासी तांबेश्वर मंदिर के पास) के रूप में हुई है. तीनों की मौत की खबर जैसे ही उनके घरों में पहुंची, उनके परिवारों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही, पुलिस फरार ट्रक और चालक की तलाश में जुट गई है.

फर्रुखाबाद में दिखा रफ्तार का कहर
दूसरा हादसा फर्रुखाबाद जिले के थाना कादरी गेट क्षेत्र में पांचालघाट के पास इटावा-बरेली हाईवे पर हुआ. यहां एक महिला अपने बेटे और भतीजे के साथ बाइक पर सवार होकर रेलवे स्टेशन जा रही थी. बताया जा रहा है कि महिला रेखा को अपनी दवा लेने के लिए ट्रेन से कानपुर जाना था, जिसके लिए तीनों सुबह-सुबह घर से निकले थे.

महिला की मौत, बेटा रेफर
जब उनकी बाइक इटावा-बरेली हाईवे पर पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे महिला रेखा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा और भतीजा घायल हो गए. राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां डॉक्टरों ने बेटे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है, जबकि भतीजे का इलाज अस्पताल में जारी है.

(फतेहपुर से अवनिश सिंह और फर्रुखाबाद से अमर साइमन की रिपोर्ट)

यह भी पढ़िए: छठ की खुशियां मातम में बदलीं: भाई को बचाने गए बहन-बहनोई भी डूबे, सोनभद्र में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES