)
मनोज चतुर्वेदी/बलिया/सीतापुर: उत्तर प्रदेश के बलिया और सीतापुर जिलों में हुए अलग-अलग भीषण सड़क हादसों में कुल 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. दोनों ही मामलों में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक हादसा हुआ. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. चारों युवक कार से मालीपुर चट्टी से गोयापार की तरफ जा रहे थे. ये हादसा नगरा थाना अंतर्गत निछुआडीह गांव के पास हुआ. टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए मऊ ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही चारों ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है. मृतक युवकों की उम्र 21 से 27 के बीच बताई जा रही है.
दूसरा हादसा-सीतापुर: घने कोहरे में अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, 2 युवतियों समेत 3 की मौत
सीतापुर जनपद के तंबौर थाना क्षेत्र में घने कोहरे के कारण दूसरा भीषण हादसा हुआ. ये हादसा तंबौर थाना क्षेत्र के रिहार पेट्रोल पंप के पास हुआ. तीनों बाइक सवार लहरपुर से अपने घर वापस लौट रहे थे. सुबह के समय छाए घने कोहरे और कम दृश्यता के चलते एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. वाहन उन्हें रौंदते हुए निकल गया, जिससे दो युवतियों समेत तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
कुल मौत: 7
बलिया: 4 युवकों की मौत
सीतापुर: 3 की मौत
दोनों जिलों में हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. ग्रामीणों ने प्रशासन से तेज रफ्तार और कोहरे के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है.
(मथुरा)। थाना मगोर्रा क्षेत्र के जाजमपट्टी के पास रविवार, 15 नवंबर 2026 को सुबह करीब 4 बजे भरतपुर की ओर जा रहे दो ट्रकों में जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में एक 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुभा पोहिया पुत्र जगन पोहिया, निवासी पश्चिम बंगाल, उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई है.
हादसे में शामिल एक ट्रक संख्या TG15T1601 को चालक ताहिर राशिद पुत्र रशीद, निवासी हैदराबाद, तेलंगाना चला रहा था. वहीं दूसरा ट्रक संख्या UP21DT5383 मुरादाबाद से राजस्थान की ओर जा रहा था, जिसे शोभित पुत्र बृजपाल, निवासी बिलारी, मुरादाबाद चला रहा था.
दोनों ट्रकों की भिड़ंत के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे में युवक की जान चली गई. घटना की सूचना के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है. हादसे के कारणों और अन्य कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.
UP में दो 50-50 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार, एटा में एनकाउंटर तो जबलपुर में STF का एक्शन