App

प्यार के लिए कनाडा से राजस्थान आई 61 साल की महिला: शादी के लिए प्रेमी ने किया इनकार

ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली तो कनाडा की 61 वर्षीय महिला शादी की उम्मीद लेकर राजस्थान के नीमराना पहुंच गई. करीब एक साल से पानीपत निवासी नितिन के साथ उसकी बातचीत चल रही थी. 11 नवंबर को महिला दिल्ली पहुंची. दो दिन साथ रहने के बाद जब शादी की बात आई तो युवक ने महिला की उम्र का हवाला देकर शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया.

प्यार के लिए कनाडा से राजस्थान आई 61 साल की महिला: शादी के लिए प्रेमी ने किया इनकार
Image Credit: एयरपोर्ट पर लेने पहुंचा प्रेमी फिर शादी से किया मना

ऑनलाइन डेटिंग एप पर शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली तो कनाडा की एक 61 वर्षीय महिला शादी की उम्मीद लेकर राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में नीमराना पहुंच गई.वहीं, यहां पहुंचने के बाद कहानी में ऐसा मोड़ आया कि महिला के अरमानों पर पूरा पानी फिर गया.

पानीपत के युवक ने उसको उम्र का हवाला देते हुए शादी करने से इनकार कर दिया. इसके बाद दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस तक पहुंच गया. अब पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है. यह पूरा मामला कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना क्षेत्र का है.

डेटिंग एप पर हुई थी दोनों की मुलाकात
नीमराना थाना अधिकारी सुरेंद्र यादव के अनुसार, करीब एक साल पहले हरियाणा के पानीपत निवासी नितिन की मुलाकात डेटिंग एप के जरिए कनाडा की रहने वाली महिला से हुई थी. ऑनलाइन बातचीत का सिलसिला धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गया. दोनों के बीच प्यार हो गया और शादी करने पर सहमति भी बन गई.

11 नवंबर को दिल्ली पहुंची महिला, युवक एयरपोर्ट लेने आया
इसी भरोसे के साथ महिला टूरिस्ट वीजा पर 11 नवंबर को दिल्ली पहुंची. युवक खुद उसे लेने एयरपोर्ट पहुंचा और वहां से अपने मौसा-मौसी के फ्लैट पर नीमराना ले आया. बताया जा रहा है कि महिला दो दिन तक युवक के साथ सोसायटी में रही. इस दौरान जब शादी की बात आगे बढ़ी तो महिला की उम्र करीब 61 वर्ष होने की जानकारी सामने आने के बाद युवक ने शादी से इनकार कर दिया.

उम्र का पता चलने पर युवक ने शादी से किया इनकार
शादी की उम्मीद लेकर देश की शरहदे पार कर हजारों किलोमीटर दूर से आई महिला के लिए यह फैसला बड़ा झटका साबित हुआ. देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद और कहासुनी शुरू हो गई. इसके बाद महिला ने कनाडा दूतावास से संपर्क कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी.

कनाडा दूतावास पहुंची शिकायत, पुलिस ने शुरू की पूछताछ
दूतावास की ओर से सूचना मिलने पर नीमराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस दोनों को थाने लेकर आई और युवक से पूछताछ शुरू की. पुलिस के अनुसार, युवक नितिन पानीपत का निवासी है और एक निजी स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत है. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. ऑनलाइन प्यार, शादी का वादा और फिर उम्र सामने आने पर इनकार का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

सोशल मीडिया पर प्यार और हकीकत में धोखे का खतरा
साथ में आजकल के युवा सोश्यल मीडिया से चेटिंग कर प्यार मोहब्बत के चककर में पड़ कर अपने जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे है क्योंकि सोश्यल मीडिया पर दिखाया कुछ जाता है और हकीकत में होता कुछ है. इस बात का खुलासा तब हों पाता है जब आपसे में युगल आमने सामने होते है. जब दोनों तरफ से एक-दूसरे को ठगा सा महसूस करते है.  

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

राजस्थान की सबसे भरोसेमंद और तेज़ डिजिटल न्यूज़ डेस्क. प्रामाणिक खबरें, राजनीतिक हलचल, लोकल अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़ और हर ज़िले की हर बड़ी गतिविधि सबसे पहले और सटीक अंदाज़ में. जुड़े रहिए हमारे साथ—सच बेबाक, राजस्थान तक
Read More