)
UP Police Upgrade: उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश की पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है. राज्य में आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ाने के लिए करीब 101 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इसके तहत यूपी-112 के बेड़े में 425 नए वाहन शामिल किए जाएंगे, जिससे किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की पहुंच और तेज हो सकेगी. इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की पहुंच को तेज करना और रिस्पॉन्स टाइम को घटाकर न्यूनतम स्तर पर लाना है.
सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए जिससे लोगों को तत्काल ही संकट की स्थिति में सहायता उपलब्ध कराई जा सके. यूपी पुलिस में नए वाहनों के शामिल होने से यूपी-112 की प्रतिक्रिया प्रणाली को मजबूती मिलेगी और घटनास्थल तक पहुंचने में लगने वाला समय कम होगा. यानी आपको फौरन सहायता मिलेगी.
पुलिस बल को किया जाएगा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस
वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में यूपी-112 के दूसरे चरण के तहत वाहनों की व्यवस्था के लिए 26.20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इसके अलावा आधुनिक तकनीक, संचार प्रणाली और अन्य संसाधनों पर भी निवेश किया जाएगा, जिससे पुलिस बल को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा सके.
यूपी-112 और हाईटेक पुलिसिंग के मुख्य बिंदु
₹101 करोड़ का कुल निवेश
यूपी पुलिस को आधुनिक संसाधनों से लैस करने और क्राइम कंट्रोल को मजबूत करने के लिए भारी-भरकम राशि मंजूर.
425 नए वाहनों की एंट्री
यूपी-112 के आपातकालीन बेड़े में 425 नई गाड़ियां शामिल की जाएंगी.
बजटीय प्रावधान
इसके लिए बजट मिल गया है. वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में यूपी-112 के द्वितीय चरण हेतु ₹26.20 करोड़ की व्यवस्था का प्रावधान है.
कम होगा रिस्पॉन्स टाइम
नए वाहनों की तैनाती से किसी भी इमरजेंसी कॉल पर पुलिस की घटनास्थल पर पहुंचने की स्पीड कई गुना बढ़ जाएगी. यानी 24 घंटे सातों दिन.
24x7 हाईटेक निगरानी
अत्याधुनिक जीपीएस (GPS), लोकेशन ट्रैकिंग और आधुनिक संचार उपकरणों से लैस होंगे नए वाहन.
प्रदेश सरकार का मानना है कि तेजी से बढ़ती आबादी और शहरीकरण के बीच प्रभावी पुलिसिंग के लिए आधुनिक संसाधनों का होना आवश्यक है. यही वजह है कि यूपी पुलिस को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने पर लगातार जोर दिया जा रहा है.