UP PET 2026 परीक्षा की डेट घोषित: 3 दिन 2 शिफ्ट में होंगे एग्जाम, तारीखें नोट कर लें
UP PET 2026 Exam Date: यूपी पीईटी 2026 की लिखित परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डेट देख सकते हैं.
UP PET 2026 Exam Date: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 की लिखित परीक्षा की डेट निहार रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने UP PET 2026 की लिखित परीक्षा की डेट घोषित कर दी है. अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लिखित परीक्षा संबंधी जानकारी देख सकते हैं.
लिखित परीक्षा की डेट घोषित
आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, यूपी पीईटी 2026 की लिखित परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी. हर दिन दो पालियों में परीक्षा आयोजित कराई जाएगी. पहली पाली में परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी. वहीं, दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी.
एडमिट कार्ड कब से डाउनलोड कर सकेंगे?
बता दें कि सामान्यत: एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड होने की सुविधा दी जाती रही है. वहीं, जिला विद्यालय की जानकारी एक सप्ताह पहले दी जाती रही है. हालांकि, आयोग की ओर से एडमिट कार्ड को लेकर अलग से सूचना दी जाएगी. आयोग ने कहा है कि अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें.
पीईटी पास करना अनिवार्य
बता दें कि PET 2026 क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी प्रदेश में आने वाली ग्रुप बी और सी की भर्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे. साथ ही यूपी लेखपाल, जूनियर असिस्टेंट, ग्राम विकास अधिकारी (BDO), क्लर्क, राजस्व (रेवेन्यू) से जुड़े पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे. इन भर्ती परीक्षाओं के लिए योग्य होने के लिए उम्मीदवारों को PET पास करना जरूरी है. PET 2026 स्कोर के आधार पर ही अंतिम चयन होगा.
आवेदन की आखिरी डेट बढ़ी थी
पीईटी 2026 के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू हुए थे. शुरुआत में आवेदन की अंतिम तारीख 1 सितंबर थी. अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया के जरिए आयोग से डेट बढ़ाने की मांग की थी. इसके बाद आयोग ने आवेदन की अंतिम तारीख 7 सितंबर कर दी गई. 8 सितंबर तक फॉर्म में संशोधन की तारीख थी. अब 9 सितंबर को ही लिखित परीक्षा की डेट भी घोषित कर दी गई है.
यहां मिलेगी जानकारी
अभ्यर्थियों UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाकर अधिक जानकारी ले सकते हैं. आयोग ने भी किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान न देने की सलाह दी है. आयोग ने कहा है कि परीक्षा और एडमिट कार्ड संबंधी जानकारी वेबसाइट पर दी जाएगी. किसी तरह की भ्रामक और अफवाह से बचें.