SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बीजेपी ने जारी की यूपी MLC चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों की लिस्ट, पुराने चेहरों पर फिर जताया भरोसा!

UP MLC Election 2026: उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विधान परिषद् के 11 सीटों में से 6 पर BJP ने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने वाराणसी, झांसी और गोरखपुर क्षेत्र समेत कुल 6 कैंडिडेट उतारे हैं.

Written By Preeti Chauhan
Published: Sep 29, 2026, 01:40 PM IST | Updated: Sep 29, 2026, 03:16 PM IST
Image Credit: UP MLC Election 2026 list
Join

UP MLC Election 2026:  भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश और बिहार विधान परिषद की 10 स्नातक और शिक्षक सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है.बीजेपी ने वाराणसी, झांसी और गोरखपुर क्षेत्र समेत कुल 6 कैंडिडेट उतारे हैं.

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार, बिहार की 4 सीटों पर नवल किशोर यादव, एनके यादव, सर्वेश कुमार और नरेंद्र प्रसाद सिंह को टिकट दिया गया है. वहीं यूपी की 6 सीटों पर केदार नाथ सिंह, दिनेश गोयल, अशोक कुमार राठौर, प्रमोद मिश्रा, हरि किशोर तिवारी और ध्रुव त्रिपाठी चुनाव लड़ेंगे. 20 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव हैं.

बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 - 4 सीटें
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2026 - 6 सीटें

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 6 स्नातक और शिक्षक सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शिक्षक और स्नातक कोटे की इन 6 प्रतिष्ठित सीटों पर पार्टी ने अनुभवी चेहरों पर दांव लगाया है.

यूपी की 6 सीटों पर किसे मिला टिकट, देखें लिस्ट
1. वाराणसी स्नातक - केदार नाथ सिंह
2. मेरठ स्नातक - दिनेश गोयल
3. इलाहाबाद-झांसी स्नातक -अशोक कुमार राठौर
4. वाराणसी शिक्षक - डॉ. प्रमोद मिश्रा
5. आगरा शिक्षक - इंजीनियर हरि किशोर तिवारी
6. गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक - श्री ध्रुव त्रिपाठी

बता दें, ये सभी सीटें पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक बेहद अहम मानी जाती हैं. शिक्षक और स्नातक वर्ग में बीजेपी की पकड़ मजबूत करने के लिए पार्टी ने यह लिस्ट जारी की है.

उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) चुनाव 2026 की 11 सीटों (5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र) के लिए चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है.

यूपी एमएलसी चुनाव 2026 का पूरा शेड्यूल
अधिसूचना जारी होने की तारीख-                 29 सितंबर 2026
नामांकन शुरू होने की तिथि-                      29 सितंबर 2026
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि-       6 अक्टूबर 2026
नामांकन पत्रों की जांच (Scrutiny)-             7 अक्टूबर 2026
नाम वापसी की अंतिम तिथि                       9 अक्टूबर 2026

मतदान की तारीख -                               23 अक्टूबर 2026 (सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक)
मतगणना (Counting of Votes)-             27 अक्टूबर 2026

नामांकन और मतदान प्रक्रिया की मुख्य बातें 
रिटर्निंग अफसर: संबंधित मंडल मुख्यालयों (जैसे- आगरा, मेरठ, वाराणसी, लखनऊ आदि) के मंडलायुक्त (Divisional Commissioners) को रिटर्निंग अफसर बनाया गया है. 

मतदान की पद्धति: मतदान वरीयता क्रम (Preferential Voting) प्रणाली के जरिए होता है, जिसमें मतदाता प्रत्याशियों के नाम के आगे 1, 2, 3 आदि लिखकर अपनी पसंद दर्ज कराते हैं.  इस चुनाव में NOTA का विकल्प उपलब्ध नहीं होता है.

11 निर्वाचन क्षेत्र जिनकी सीटों पर चुनाव हो रहा है
5 स्नातक (Graduates') क्षेत्र: लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और इलाहाबाद-झांसी
6 शिक्षक (Teachers') क्षेत्र: लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES